
आधे दाम में AC और फ्रिज की सर्विस, सैमसंग दे रहा खास ऑफर
AajTak
सैमसंग इंडिया ने एक कैंपेन का ऐलान कर दिया है, जिसका मकसद लोगों को सस्ते दाम में सर्विसिंग प्रोवाइड करना है. कंपनी ने बताया है कि AC और फ्रिज की सर्विसिंग पर 50 परसेंट तक का ऑफ मिलेगा. इसमें गैस चार्जिंग और जेट क्लीनिंग पर भी ऑफर का ऐलान किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
गर्मियों आ रही हैं और उसके साथ ही AC व फ्रिज का यूज बढ़ जाएगा. इसी के मद्देनजर सैमसंग इंडिया ने एक बड़ा ऐलान किया है और प्रोएक्टिव समर केयर कैंपेन की शुरुआत की है, जिसमें AC और फ्रिज सर्विसिंग पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा.
सैमसंग के कैंपेन के तहत अगर कस्टमर्स अपने एयर कंडीशनर (AC) और रेफ्रिजरेटर की सर्विसिंग कराते हैं तो उनको आधी पेमेंट ही करनी होगी. कंपनी ने लेबर चार्जेस, पिकअप, डिलिवरी और जेट क्लीनिंग आदि पर बंपर डिस्काउंट का भी ऐलान किया है. इसका फायदा सिर्फ सैमसंग एप्लाइसेंस को होगा.
रेगुलर सर्विसिंग के ये होते हैं फायदे
सैमसंग इंडिया ने आगे बताया है कि रेगुलर मेंटेनेंस के भी कई फायदे हैं. रेगुलर सर्विसिंग से एप्लाइसेंस की परफॉर्मेंस बेहतर होती है. इससे फ्रिज भी बेहतर कूलिंग देता है और कम पावर की खपत करता है.
सैमसंग ने बताया है कि रेगुलर सर्विसिंग के अन्य फायदों की बात करें तो प्रोडक्ट की इंटरनल क्लीनिंग की मदद से बेहतर हाईजीन मिलती है. रेगुलर सर्विसिंग की वजह से AC और फ्रिज अचानक से तेज गर्मियों के दौरान हैवी लोड पर खराब नहीं होंगे.
AC की रेगुलर सर्विसिंग ना कराने के नुकसान

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








