
आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज बनेंगे केजरीवाल सरकार में मंत्री, सिसोदिया-सत्येंद्र जैन की लेंगे जगह
AajTak
दिल्ली की केजरीवाल सरकार में आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज नए मंत्री बनेंगे. मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने और सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. केजरीवाल सरकार ने आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को मंत्री नियुक्त करने की फाइल एलजी विनय सक्सेना को भेजी है.
दिल्ली की केजरीवाल सरकार में आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज नए मंत्री बनेंगे. मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने और सत्येंद्र जैन ने केजरीवाल की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था. केजरीवाल सरकार ने आतिशी मार्लेना और सौरभ भारद्वाज को मंत्री नियुक्त करने की फाइल एलजी विनय सक्सेना को भेजी है.
दरअसल, सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के मामले में पहले से जेल में बंद हैं. रविवार को सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. कोर्ट ने सिसोदिया से दिल्ली हाईकोर्ट में जाने के लिए कहा था. इसके बाद सिसोदिया और जैन ने मंगलवार को केजरीवाल कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया.
दिल्ली सरकार को जल्द पेश करना है बजट सिसोदिया और जैन की गिरफ्तारी के बाद 20 से ज्यादा मंत्रालय खाली हो गए थे. इसके बाद केजरीवाल सरकार ने कैलाश गहलोत और राजकुमार आनंद को इन मंत्रालयों की जिम्मेदारी दी है. अगले कुछ दिन में अरविंद केजरीवाल सरकार को बजट पेश करना है. ऐसे में सरकार के कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए सत्येंद्र जैन और सिसोदिया की जगह दो नए मंत्रियों को शामिल करने का फैसला किया है.
49 दिन की सरकार में मंत्री थे सौरभ भारद्वाज सौरभ भारद्वाज केजरीवाल की 49 दिन की पहली सरकार में ट्रांसपोर्ट मंत्री थे. आतिशी मार्लेना एजुकेशन सेक्टर में सिसोदिया की सलाहकार रही हैं. अब इन दोनों के नाम की सिफारिश सीएम केजरीवाल ने एलजी को भेज दी है. माना जा रहा है कि 48 घंटे में दोनों को शपथ दिलाई जा सकती है. दोनों के मंत्री बनने के बाद सिसोदिया और जैन के मंत्रालय इन्हें सौंपे जा सकते हैं.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








