
आतिशी बनीं नेता प्रतिपक्ष, AAP विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला
AajTak
विधायकों के साथ दिल्ली प्रदेश की यूनिट भी मौजूद रहेगी. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे. मीटिंग में कल से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा होगी और नेता विपक्ष के चेहरे पर भी फैसला लिया जा सकता है.
दिल्ली विधानसभा को आज विपक्ष का नेता मिल सकता है. आम आदमी पार्टी ने पार्टी मुख्यालय पर विधायक दल की बैठक बुलाई है जिसमें नेता प्रतिपक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है. बैठक के लिए पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के साथ मौजूदा विधायक पार्टी दफ्तर पर पहुंच चुके हैं.
विधायकों के साथ दिल्ली प्रदेश की यूनिट भी मौजूद रहेगी. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे. मीटिंग में कल से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा होगी और नेता विपक्ष के चेहरे पर भी फैसला लिया जा सकता है.
हार की समीक्षा कर रही AAP
दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद आम आदमी पार्टी के भीतर मंथन और समीक्षा का दौर जारी है. हार के कारणों के तकनीकी पहलुओं को समझने के लिए आम आदमी पार्टी लोकसभा, विधानसभा, जिला और वार्ड स्तर के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की चुनाव में भूमिका के मूल्यांकन के लिए ऑडिट कराने की तैयारी में है.
आम आदमी पार्टी दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय का कहना है कि अब नए सिरे से संगठन में सभी विंग्स का पुनर्गठन किया जाएगा, पूरी दिल्ली में इसे और मजबूत करने के लिए रणनीति बनाकर काम किया जाएगा.
'सत्ता पक्ष की भूमिका के लिए तैयार नहीं बीजेपी'

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










