
आतंकी हमले के अलर्ट के बीच पंजाब और कश्मीर में मिले IED, समय रहते किया गया Diffuse
AajTak
लश्कर-ए-तैयबा ने दिल्ली में आतंकी हमले की चेतावनी दी है. इस बीच, पंजाब के अमृतसर और कश्मीर के गांदरबल में संदिग्ध बैगों से IED बरामद हुए हैं, जिन्हें बम निरोधक दस्तों ने निष्क्रिय कर दिया है. आतंकी हमले के अलर्ट के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
पाकिस्तान स्थित संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने भारत में आतंकी हमले की चेतावनी दी है, जिसके बाद से कई जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. दिल्ली के लाल किला और चांदनी चौक में सुरक्षा बढ़ाई गई है. इस बीच शुक्रवार को पंजाब और कश्मीर में दो IED बरामद हुए.
पंजाब में अमृतसर के रय्या पुलिस पोस्ट के पास एक संदिग्ध बैग में एक आईईडी मिला. जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे समय रहते डिएक्टिवेट कर दिया.
कश्मीर में गांदरबल के सफापोरा में भी एक आईईडी बरामद हुआ. सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बम डिटेक्शन स्क्वाड ने आईडी को ढूंढकर उसे भी डिएक्टिवेट कर दिया. उत्तरी कश्मीर में पिछले एक सप्ताह के दौरान ये तीसरा आईडी बरामद हुआ है. इससे पहले गुरुवार को भी तंगमर्ग रोड और बारामूला में एक-एक आईडी मिला था.
समय रहते निष्क्रिय किए गए आईईडी
SSP सोहेल कासिम मीर ने इंडिया टुडे को बताया, 'पुलिस चौक के पास एक संदिग्ध बैग देखा गया था. तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और उन्होंने इसके आईईडी होने की पुष्टि की. बाद में, प्रोटोकॉल के मुताबिक इसे निष्क्रिय कर दिया गया.'
धार्मिक स्थलों को निशाना बना सकता है लश्कर-ए-तैयबा

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








