
'आतंकियों को घुसने दे रही BSF, बंगाल को अस्थिर करने की कोशिश', ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला
AajTak
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और BSF पर गंभीर आरोप लगाए हैं. ममता ने दावा किया है कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल की सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है और केंद्र के पास भी इस काम के लिए कोई ब्लूप्रिंट भी तैयार है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. सीएम ममता ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है. इतना ही नहीं ममता बनर्जी ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) पर भी गंभीर आरोप लगाया है. ममता बनर्जी ने कहा है कि BSF बांग्लादेश से आतंकियों को बंगाल में घुसने दे रही है.
ममता बनर्जी ने केंद्र पर बंगाल में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है. ममता ने बंगाल में इन गतिविधियों के लिए सीधे तौर पर केंद्र सरकार और BSF को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने दावा किया है कि केंद्र के पास भी इस काम का कोई ब्लूप्रिंट है. ममता बनर्जी ने ये सभी दावे आज (2 जनवरी) प्रशासनिक बैठक के दौरान कही हैं.
सीमा की सुरक्षा हमारे हाथ में नहीं: ममता
बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने कहा,'BSF अलग-अलग इलाकों से बंगाल में घुसपैठ करा रही है. बीएसएफ महिलाओं पर अत्याचार भी कर रही है. मैं डीजीपी से कहूंगी कि वे जांच करें कि किन जगहों से लोगों को बीएसएफ ने घुसने दिया है, क्योंकि सीमा हमारे हाथ में नहीं है. अगर कोई आरोप लगाता है कि टीएमसी घुसपैठ करवा रही है तो मैं कहूंगी कि सीमा बीएसएफ के अधीन है और बीएसएफ ही ये सब कर रही है, इसलिए हमें दोष न दें और घुसपैठ के लिए टीएमसी पर आरोप न लगाएं.'
CM का दावा- केंद्र के पास सारी जानकारी
ममता बनर्जी ने आगे कहा,'TMC बीएसएफ की सुरक्षा नहीं कर रही है. लेकिन पुलिस के पास सारी जानकारी है. केंद्र के पास सारी जानकारी है. राजीव कुमार ने मुझे कुछ जानकारी दी है और मुझे कुछ स्थानीय जानकारी भी मिली है. मैं इस संबंध में एक पत्र लिखूंगी. मैं यहां और बांग्लादेश में भी शांति चाहती हूं. हमारे बीच कोई दुश्मनी नहीं है. अगर मुझे नजर आएगा कि कोई मेरे राज्य में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है तो मैं विरोध करूंगी.'

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








