
आठ साल के बच्चे पर तीन कुत्तों ने किया अटैक, ऐसे बची जान... सामने आया Video
AajTak
आवारा कुत्तों (stray dogs) केे हमले की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं. ताजा मामला गुजरात के आणंद का है. यहां आठ साल के बच्चे पर तीन कुत्तों ने हमला कर दिया. बच्चा भागा तो कुछ दूर जाकर गिर गया. इस दौरान चीखने की आवाज सुनकर एक महिला डंडा लेकर आ गई, तब कहीं जाकर बच्चे की जान बची.
आवारा कुत्तों (stray dogs) से हर जगह लोग परेशान हैं. गलियों में घूमने वाले कुत्ते अक्सर बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, पुरुषों पर अटैक कर देते हैं. ऐसी घटनाएं बीते कई महीने से अलग-अलग जगहों से सामने आ रही हैं. कई लोगों की जान भी चली गई तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए. अब ताजा मामला गुजरात के आणंद में सामने आया है. यहां कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया.
यहां देखें Video
बता दें कि गुजरात के आणंद में पिछले कई दिन से आवारा कुत्तों और मवेशियों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यहां काफी समय से उमरेठ की सार्वजनिक जगहों पर आवारा कुत्ते खतरा बने हुए हैं. उमरेठ में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें तीन कुत्ते एक बच्चे पर अटैक करते दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: नोएडा की पॉश सोसायटी में कुत्ते ने 6 साल की बच्ची पर किया हमला, गुस्साए लोगों ने थाने में किया हंगामा
यह घटना उस वक्त हुई जब आठ साल का बच्चा अपने दादा के घर छुट्टियों में आया था. बच्चा जब उमरेठ के काका की पोल में गली में घूम रहा था, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया. बच्चा कुत्तों से बचने के लिए दौड़ने लगा तो कुछ दूर जाकर वह गिर गया.
इस दौरान आवाज सुनते ही एक महिला डंडा लेकर आ गई. वहीं बच्चा तुरंत उठकर भाग गया. इस दौरान कई लोग अपने घरों से निकल आए. यह घटना सामने के एक घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. लोगों का कहना है कि कुत्ते बच्चों के लिए खतरा बनते जा रहे हैं, इस पर प्रशासन को सुरक्षा के लिहाज से जरूरी कदम उठाने चाहिए.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










