
आज ही पहली बार सीएम बने थे मोदी, शेयर की 25 साल पुरानी फोटो
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. यह जानकारी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर दी. 2014 में मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और तब से लगातार सत्ता में हैं. उन्होंने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और लोकतंत्र में जनता का आशीर्वाद बताया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने राजनीतिक जीवन के एक अहम पड़ाव पर भावुक संदेश साझा किया. उन्होंने कहा कि 2001 में आज ही के दिन उन्होंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, और अब वे सरकार के मुखिया के रूप में जनता की सेवा के अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं.
मोदी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर लिखा, '2001 में आज ही के दिन मैंने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. आज मैंने सरकार के मुखिया के रूप में ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन की सेवा करने के अपने 25वें वर्ष में प्रवेश किया है. लोकतांत्रिक व्यवस्था में यह सिद्धि मुझे भारत की जनता का बहुत बड़ा आशीर्वाद है.'
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि इन वर्षों में हर एक दिन और हर एक क्षण उन्होंने देशवासियों के जीवन को बेहतर बनाने और उनके विकास के लिए समर्पित भाव से काम करने का प्रयास किया है. उन्होंने जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा, 'यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप सभी लोगों का निरंतर स्नेह मिला है.'
2001 से सत्ता में हैं पीएम मोदी
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, और 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने. तब से लेकर अब तक वे लगातार सत्ता में हैं. यानी दो दशक से अधिक समय से सरकार के मुखिया के रूप में कार्य कर रहे हैं.
बता दें कि मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान गुजरात में विकास, उद्योग, बुनियादी ढांचे और डिजिटलीकरण पर विशेष ध्यान दिया गया. राज्य में उनकी नीतियों ने विकास मॉडल और निवेश आकर्षित करने की क्षमता के लिए उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










