
आज तक के वरिष्ठ पत्रकार बनबीर सिंह नहीं रहे, हार्ट अटैक से निधन
AajTak
वरिष्ठ पत्रकार बनबीर सिंह अपने अयोध्या स्थित आवास पर मृत पाए गए. सुबह उन्हें मृत पाया गया. जांच के बाद डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की पुष्टि की. बनबीर ने निर्भीक और जुझारू पत्रकार के तौर पर पिछले करीब 3 दशकों में अयोध्या फैजाबाद मंडल में अपनी पहचान बनाई थी.
वरिष्ठ पत्रकार और आजतक/इंडिया टुडे के अयोध्या संवाददाता बनबीर सिंह नहीं रहे. मंगलवार (7 जनवरी) तड़के हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया. बनबीर करीब दो दशक से आज तक के साथ जुड़े हुए थे.
बनबीर अपने अयोध्या स्थित आवास पर मृत पाए गए. सोमवार रात वो अपने घर पर अकेले थे. सुबह उन्हें मृत पाया गया. जांच के बाद डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की पुष्टि की. बनबीर ने निर्भीक और जुझारू पत्रकार के तौर पर पिछले करीब 3 दशकों में अयोध्या फैजाबाद मंडल में अपनी पहचान बनाई थी.
आतंकी हमले की कवरेज कर सुर्खियों में आए
साल 2005 में राम जन्मभूमि पर आतंकी हमले की सबसे पहले रिपोर्टिंग कर सुर्खियों में आए बनबीर सिंह ने पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान बनाई थी. राम जन्मभूमि आंदोलन से लेकर राम जन्मभूमि पर आए फैसले और मंदिर निर्माण तक की पल-पल की रिपोर्टिंग बनबीर ने कवर की थी.
उन्होंने साल 1998 से अयोध्या जिले में पत्रकारिता की शुरुआत आज अखबार से की. कुछ सालों बाद लगभग 2003 में बनबीर सिंह ने हिंदुस्तान अखबार जॉइन कर लिया. सात सालों तक अलग-अलग अखबारों में रहने के बाद 2005 में जब राम जन्मभूमि पर आतंकियों का हमला हुआ, तब बनबीर ने टीवी के लिए काम किया और आजतक के लिए रिपोर्टिंग की शुरुआत की.
बनबीर ने अयोध्या में बनाई विशिष्ट पहचान

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









