
आज का दिन: UP में होगा नेतृत्व परिवर्तन या योगी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी BJP?
AajTak
जब भाजपा उत्तर प्रदेश में किसी तरह के परिवर्तन से इनकार कर रही है तो इन सभी बैठकों के क्या मायने हैं ? कहा जा रहा था कि 2017 की तरह एक सांगठनिक तौर पर बीजेपी चुनाव लड़ सकती है.
403 विधानसभा सीटों वाले उत्तरप्रदेश की योगी सरकार के संबंध में आरएसएस, बीजेपी और मोदी-शाह ने पिछले दिनों अहम बैठकें की हैं और और इसमें आने वाले चुनाव की रणनीति पर बातें हुई हैं. कुछ दिनों पहले ही हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह, दत्तात्रेय होसबले की बैठक के बाद यहां कैबिनेट विस्तार और कैबिनेट रिसफ्लिंग की बातें होने लगती हैं। इसके ठीक बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिलने पहुंचते हैं, जिसके बाद ये चर्चा चलने लगती है कि यूपी में बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की जगह अब कमान केशव प्रसाद मौर्या संभाल सकते हैं। इन सभी चर्चाओं के बीच बीजेपी के संगठन महासचिव बीएल संतोष बुधवार को अपनी फीडबैक रिपोर्ट लेकर दिल्ली चले गए जिसके बाद मामला फिर से गर्मा गया कि क्या उत्तर प्रदेश भाजपा में कोई परिवर्तन होता दिख सकता है ? लेकिन इन सभी बातों को बीएल संतोष ने एक सिरे से ख़ारिज कर दिया. अब दिल्ली में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलकर लखनऊ लौटे भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन , कल रविवार को सीधे राज्यपाल से मिलने पहुंचे और एक बंद लिफ़ाफ़ा सौंपा तो अब इस लिफ़ाफ़े में क्या है. क्या मंत्रिमंडल के विस्तार की कोई बात है लेकिन प्रदेश प्रभारी तो ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि ऐसी स्थिति में तो मुख्यमंत्री ही राज्यपाल से मिलते हैं. तो फिर मामले की रिपोर्ट या संगठन की किसी चर्चा की रिपोर्ट हो सकती है. ख़ैर राधामोहन ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात ही बताया लेकिन सवाल अब भी बना हुआ है कि जब भाजपा उत्तर प्रदेश में किसी तरह के परिवर्तन से इनकार कर रही है तो इन सभी बैठकों के क्या मायने हैं ? कहा जा रहा था कि 2017 की तरह एक सांगठनिक तौर पर बीजेपी चुनाव लड़ सकती है.लेकिन रविवार देर रात स्वतंत्र देव सिंह ने स्पष्ट कर दिया कि नहीं ऐसा नहीं होगा. योगी के नेतृत्व में ही 2022 का चुनाव होगा कैसे देखा जाए?
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









