
आज का दिन: 5 राज्यों में किसकी सरकार बना रहे एग्जिट पोल? किन इलाकों में जारी हैं रूसी सेना के हमले?
AajTak
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल आ चुके हैं. यूपी में भाजपा फिर सरकार बनाती नजर आ रही है तो वहीं पंजाब में आप की झाड़ू चलती दिख रही है, यूपी में अखिलेश और जयंत की जोड़ी कमाल दिखाती नजर नहीं आ रही है. अब अब 10 मार्च को आने वाले नतीजों का इंतजार किया जा रहा है. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
उत्तर प्रदेश में कल सातवें चरण की वोटिंग के साथ ही पांच राज्यों में वोटिंग प्रक्रिया पूरी हो गई. मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तरप्रदेश में हुए इन चुनावों के नतीजे 10 मार्च को आएंगे. लेकिन उससे पहले कल वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल्स भी आने शुरू हो गए. अलग अलग एजेंसीज ने अपने अपने आंकड़े जारी किए. शाम से देर रात तक इन एग्जिट पोल्स की खूब चर्चा रही. तो इन एग्जिट पोल्स के अनुसार इन पांच राज्यों में किसकी जीत और किसकी हार हो रही है? पंजाब और यूपी. दोनों ही राज्यों में चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा पॉलिटिकल ड्रामा देखने को मिला. यूपी को लेकर कहा गया कि पश्चिमी यूपी में गेंद सपा के पाले में है तो पूर्वी यूपी में सपा पे बीजेपी हावी है. लेकिन एक बात सबने कही कि मामला टक्कर का है मगर बीजेपी, सपा पर बीस पड़ती नजर आ सकती है और अलग-अलग एग्जिट पोल भी कमोबेश इसी ओर इशारा करते दिखे. वहीं इन सब के इतर सवाल बसपा के भविष्य को लेकर भी उठे कि अब बसपा के दिये में कितना तेल बचा है? दूसरी ओर पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पार्टी रेस में थीं. चुनाव होने होने तक ऐसा लगा कि कांग्रेस की इंटरनल पॉलिटिक्स उसको इस चुनाव में ले डूबेगी और एग्जिट पोल में भी इसी ओर दावा किया गया कि प्रदेश में सरकार आम आदमी पार्टी की बन रही है और अच्छे खासे बहुमत से बन रही है. ऐसा दावा है. ये फाइनल रिजल्ट नहीं है. एक बार फिर बता दें. बहरहाल, बात यूपी की सबसे पहले करेंगे कि किन किन फैक्टर्स ने इस चुनाव में वर्क किया बीजेपी के लिए, और सपा कहां चूकती दिखी?

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









