
आज का दिन: बीजेपी के दिग्गज नेता ही क्यों नहीं लड़ना चाहते गुजरात में चुनाव?
AajTak
गुजरात में चुनाव क्यों नहीं लड़े रहे BJP के दिग्गज नेता?, CAA के बिना DMs को नागरिकता देने की शक्ति गृ्ह मंत्रालय किस क़ानून के तहत दे रहा है? T20 वर्ल्डकप के सेमीफ़ाइनल में इंग्लैंड के सामने कितनी मज़बूत नज़र आएगी टीम इंडिया? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.
आज तक रेडियो आप के लिए लाता है सुबह सवेरे देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’, जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की ख़बरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अख़बारों की सुर्ख़ियाँ और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. आगे लिंक भी देंगे लेकिन पहले जान लीजिए कि आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन ख़बरों पर बात कर रहे हैं. गुजरात में चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे बीजेपी के दिग्गज नेता? गुजरात में बीजेपी 32 साल से सत्ता में है और उसे बरकरार रखने की कोशिश में भी है. कल शाम दो ख़त गुजरात से दिल्ली भेजे गए . ये ख़त वहाँ की राजनीति के लिए सरप्राइजिंग हैं. पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उनकी सरकार में मंत्री रहे नितिन पटेल के ये खत हैं. और इस खत में उन्होंने कहा है कि वो चुनाव नहीं लड़ना चाहते. रुपाणी राजकोट वेस्ट से अभी विधायक हैं और मेहसाना सीट से विधायक हैं नितिन पटेल. इन दोनों के अलावा विजय रुपाणी सरकार में मंत्री रहे छह और विधायकों ने चुनाव लड़ने से इनकार किया है. और ये खबर ऐसे वक्त में आई है जब दिल्ली में बीजेपी की फाइनल कैंडीडेट लिस्ट पर बीजेपी मंथन में जुटी हुई है. मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल दिल्ली में ही हैं. खबर आते ही कारणों पर कयास लगने लगे. इन्टरेस्टिंग ये भी है कि विजय रुपाणी और नितिन पटेल दोनों अभी 75 साल के नहीं, ऐसे में वो फॉर्मूला भी लागू नहीं होता। जो बीजेपी ने टिकट वितरण के लिए मानक बनाया हुआ है. फिर क्या वजहें हैं इन पत्रों के और गुजरात बीजेपी के इन बड़े नेताओं की चुनाव न लड़ने की इस इच्छा की?
DMs को क्यों मिल रहा नागरिकता देने का अधिकार? नागरिकता संशोधन क़ानून को लेकर हुए प्रोटेस्ट कौन नहीं भूला होगा! एक साथ देश के कई हिस्से इसके गवाह रहे. हालांकि अभी इस पर बहस शांत है क्योंकि सरकार भी इसे लागू करने की जल्दी में नहीं. इसी बीच एक ख़बर आई है कि गृह मंत्रालय ने 29 जिलों के डीएम को जो देश के अलग अलग राज्यों से हैं उन्हें अधिकार दिया है कि दूसरे मुल्कों से आए ग़ैर मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता प्रमाण पत्र दे सकते हैं. इसका खुलासा हुआ है गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई एनुअल रिपोर्ट में. इसके बाद ही सवाल उठने शुरू हो गए कि जब सीएए अभी लागू ही नहीं हुआ तो फिर ये फैसला किस कानून के तहत है. और इसकी जरूरत क्यों थी?

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








