
आज का दिन: किसान आंदोलन के बाद नाराजगी दूर करने में लगी BJP, यूपी में जाट नेताओं से मिले शाह
AajTak
Aaj ka din: उत्तर प्रदेश चुनावों में सबकी नजर पश्चिमी यूपी पर टिकी हुई हैं, क्योंकि लंबे चले किसान आंदोलन के बाद ये जाट लैंड ही वो इलाका है जहां के वोटर बीजेपी से नाराज माने जा रहे हैं.ऐसा अंदेशा है कि जाट बिरादरी बीजेपी से छिटकी हुई है लेकिन अब गृह मंत्री अमित शाह ने दांव चला है.
उत्तर प्रदेश चुनावों में सबकी नजर पश्चिमी यूपी पर टिकी हुई हैं, क्योंकि लंबे चले किसान आंदोलन के बाद ये जाट लैंड ही वो इलाका है जहां के वोटर बीजेपी से नाराज माने जा रहे हैं.ऐसा अंदेशा है कि जाट बिरादरी बीजेपी से छिटकी हुई है लेकिन अब गृह मंत्री अमित शाह ने दांव चला है. कल उन्होंने उत्तर प्रदेश चुनाव में खुद उतरकर सौ से ज़्यादा जाट नेताओं से मुलाकात की और उनकी नाराज़गी दूर करने की कोशिश की. अमित शाह की इस मुलाकात में जो बातें कहीं गयीं, वो काफी भावुक थी. उन्होंने कहा कि जब भी हम आपके पास आए आपने हमारी झोली में छप्पर फाड़ के वोट दिए. कई बार हमने आपकी बात को नहीं माना तब भी आपने हमें वोट दिया.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









