
आज का दिन: ईदगाह में गणेशोत्सव लेकर HC और SC के फैसलों के पीछे क्या तर्क हैं?
AajTak
आज के दिन में हमारे साथ सुनिए कर्नाटक के ईदगाह में गणेशोत्सव लेकर क्या है विवाद? नीतीश कुमार और KCR की मुलाक़ात क्यों है अहम? कांग्रेस को फिर है बग़ावत का डर? और इराक़ में क्यों भड़की हिंसा?
आजतक रेडियो पर हम रोज लाते हैं देश का पहला मॉर्निंग न्यूज़ पॉडकास्ट ‘आज का दिन’ जहां आप हर सुबह अपने काम की शुरुआत करते हुए सुन सकते हैं आपके काम की खबरें और उन पर क्विक एनालिसिस. साथ ही, सुबह के अखबारों की सुर्खियां और आज की तारीख में जो घटा, उसका हिसाब किताब. जानिए, आज के एपिसोड में हमारे पॉडकास्टर अमन गुप्ता किन खबरों पर बात कर रहे हैं?
कर्नाटक: ईदगाह में गणेशोत्सव लेकर क्या है विवाद?
आज गणेश चतुर्थी है. हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था… लिहाज़ा, इसे त्योहार की तरह मनाने का चलन है. लेकिन कल इसके इर्द-गिर्द एक विवाद हो गया. विवाद की वजह बना कर्नाटक हाईकोर्ट का एक फैसला. जिसमें उन्होंने ये इज़ाज़त दे दी कि बेंगलुरु के एक ईदगाह मैदान का इस्तेमाल गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाने के लिए किया जा सकता है. इसके बाद कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक चर्चा शुरू हो गई. सुप्रीम कोर्ट अर्जेंट हियरिंग के लिए मामला पहुंचा. वहां पहले जस्टिस हेमंत गुप्ता और सुधांशु धूलिया की बेंच ने सुनवाई की लेकिन दोनों एक नतीजे पर नहीं पहुंच पाएं. इसके बाद चीफ जस्टिस यू. यू. ललित ने तीन जजों की एक बेंच का गठन किया. जिसमें जस्टिस इंदिरा बैनर्जी, ए एस ओका और एम एम सुंदरेश शामिल थे. सुनवाई के बाद कोर्ट ने यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया और कहा कि ईदगाह के जमीन पर गणेश चतुर्थी नहीं मनाया जा सकता. सवाल है कि दोनों हाईकोर्ट का ये जो अलग-अलग फैसला आया, एक ही दिन, उसका आधार क्या था और हमें इसको किस तरह समझना चाहिए?
नीतीश कुमार और KCR की मुलाक़ात क्यों है अहम?
इन दिनों नीतीश कुमार अनमोल हो गए हैं विपक्ष के लिए. जब से उन्होंने खेमा बदला है, भाजपा का साथ छोड़ जदयू का दामन थामा है, ओपोजिशन लीडर्स उनकी तारीफ़ करते थकते नहीं है. इस सिलसिले में आज एक अहम हलचल बिहार में रहने वाली है. जहां तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. वैसे तो केसीआर का ये दौरा गलवान घाटी में शहीद हुए बिहार के सैनिकों के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक ममद देने को लेकर है. साथ ही, उन 12 मजदूरों के परिजनों को भी पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने की बात है जिनकी सिंकदराबाद में मौत हो गयी थी. लेकिन रिपोर्ट्स हैं कि नीतीश कुमार के साथ मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कई राजनीतिक मुद्दों और अगले लोकसभा के मद्देनजर स्ट्रेटजी बनाने को लेकर बातचीत हो सकती है. क्यों अहम है ये मुलाकात और इन दोनों नेताओं की चाह क्या है?
कांग्रेस को फिर है बग़ावत का डर?

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









