
आजादी का अमृत महोत्सव: केंद्रीय मंत्री ने पैदल पूरी की 75 किमी की दांडी यात्रा, उमड़ा लोगों का हुजूम
AajTak
12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ का शुभारंभ किया था, इस मौके पर उन्होंने महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की तर्ज पर साबरमती आश्रम से दांडी तक पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई थी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में 81 लोगों को रवाना किया था. तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 75 किलोमीटर नाडियाद तक पदयात्रा पूरी की.
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल ने सोमवार को 75 किलोमीटर की दांडी यात्रा पूरी कर ली. सुबह साढ़े सात बजे केंद्रीय मंत्री पटेल ने मातर के सर्किट हाउस में गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सांसद देवू सिंह चौहान और 17 राज्यों से आये पदयात्रियों के साथ पदयात्रा शुरू की थी. गौरतलब है कि 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित जश्न ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ का शुभारंभ किया था, इस मौके पर महात्मा गांधी की दांडी यात्रा की तर्ज पर साबरमती आश्रम से दांडी तक पदयात्रा को हरी झंडी दिखाई थी और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में 81 लोगों को रवाना किया था. तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 75 किलोमीटर नाडियाद तक पदयात्रा पूरी की. पिछले चार दिनों में दांडी यात्रा से हज़ारों लोग जुड़े और पदयात्रा में शामिल हुए. इस दौरान इस पदयात्रा में बीजेपी के कई बड़े नेता जैसे गिरिराज सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, सांसद देवू सिंह चौहान, विधायक अर्जुन सिंह चौहान भी शामिल हुए.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











