
आजम से मिलने आज रामपुर जाएंगे अखिलेश, इस मुलाकात के मायने क्या?
AajTak
सपा प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी महासचिव आजम खान से मिलने आज रामपुर जाएंगे. आजम के जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद अखिलेश यादव से उनकी पहली मुलाकात के सियासी मायने क्या हैं, 4 पॉइंट में...
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज रामपुर जाएंगे. अखिलेश यादव रामपुर में पूर्व मंत्री और सपा महासचिव आजम खान से मुलाकात करेंगे. जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आजम खान की सपा के किसी बड़े नेता के साथ यह पहली मुलाकात होगी.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक चार्टर प्लेन से बरेली पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से रामपुर जाएंगे. रामपुर में अखिलेश सीधे आजम खान से मिलने जाएंगे, जो स्थापना के समय से ही सपा से जुड़े रहे. आजम के साथ अखिलेश की मुलाकात का कार्यक्रम करीब घंटेभर का है.
सपा प्रमुख वरिष्ठ नेता की सेहत का हाल जानने के साथ ही गिले-शिकवे भी दूर करेंगे. अखिलेश बरेली की घटना के संबंध में भी जानकारी लेंगे. अखिलेश के कार्यक्रम को लेकर बरेली और रामपुर का जिला प्रशासन अलर्ट है. प्रशासन ने अखिलेश के दौरे को देखते हुए तीन मजिस्ट्रेट की तैनाती की है. सुरक्षा के लिए सीओ स्तर के अधिकारी की तैनाती की गई है. आजम खान से अखिलेश यादव की इस मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जाने लगे हैं.
आजम की नाराजगी दूर करने की कोशिश
आजम खान 23 महीने बाद 23 सितंबर को जमानत पर जेल से बाहर आए थे. इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर जेल के बाहर आए आजम को रिसीव करने उनके बड़े बेटे अदीब अपने समर्थकों के साथ सीतापुर जेल पहुंचे थे. न तो रिहाई के मौके पर, ना ही रिहाई को बाद आजम से मिलने सपा का कोई बड़ा नेता पहुंचा. आजम की नाराजगी समय-समय पर बयानों के जरिये भी झलकती रही है.
यह भी पढ़ें: आसान नहीं अखिलेश-आजम की मीटिंग की डगर, रामपुर से मुस्लिम वोट बैंक साध पाएगी सपा?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










