
आजम खान क्यों इंडिया ब्लॉक को दिखा रहे आंख... जेल से निकली सियासी चिट्ठी का समझें संदेश
AajTak
यूपी की सियासत में आजम खान की चिट्ठी के मायने निकाले जा रहे हैं. यह पहली बार नहीं है, जब आजम ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुश्किलें की बढ़ाई हैं. आजम यूपी की सीतापुर जेल में बंद हैं. आम चुनाव से पहले भी आजम खान मुरादाबाद और रामपुर सीट पर अपने पसंदीदा कैंडिडेट को टिकट दिए जाने पर अड़ गए थे और अखिलेश को सीतापुर जेल जाकर आजम से मुलाकात करनी पड़ी थी.
सपा नेता आजम खान जेल में बंद हैं, लेकिन उनके सियासी संदेश यूपी की राजनीति में हलचल पैदा कर देते हैं. एक बार फिर आजम की 'संदेश चिट्ठी' सार्वजनिक हुई है और इस चिट्ठी में उन्होंने इंडिया ब्लॉक को निशाने पर लिया है, लेकिन असल सवाल सपा अध्यक्ष अखिलेश की मंशा को 'कठघरे' में खड़ा कर रहा है. आजम ने इस चिट्ठी में संभल हिंसा के बहाने अखिलेश को रामपुर के जुल्म और बर्बादी याद दिलाई है. मुस्लिम वोट बैंक की दुहाई दी है और आखिर में अपने तीखे तेवरों से भी रूबरू करवाया है.
यूपी की सियासत में आजम खान की इस चिट्ठी के मायने निकाले जा रहे हैं. यह पहली बार नहीं है, जब आजम ने खुलकर नाराजगी जाहिर की है और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुश्किलें की बढ़ाई हैं. आजम यूपी की सीतापुर जेल में बंद हैं. आम चुनाव से पहले भी आजम खान मुरादाबाद और रामपुर सीट पर अपने पसंदीदा कैंडिडेट को टिकट दिए जाने पर अड़ गए थे और अखिलेश को सीतापुर जेल जाकर आजम से मुलाकात करनी पड़ी थी. हालांकि, अखिलेश ने इसे सामान्य मुलाकात बताई थी. इससे पहले आजम के बयानों ने भी सपा की मुसीबत बढ़ाई और सपा को सफाई देकर सब कुछ ठीक होने का संदेश देना पड़ा है. सवाल उठ रहा है कि अब आजम की चिट्ठी उनके नए इरादे को जाहिर कर रही है?
रामपुर में हाशिए पर है आजम परिवार
दरअसल, योगी सरकार की कार्रवाई के बाद आजम परिवार मुश्किलों से जूझ रहा है. आजम की पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम कुछ महीने पहले ही जमानत पर बाहर आए हैं. रामपुर में आजम परिवार की सियासत भी कमजोर पड़ गई है. रामपुर और स्वार सीट आजम परिवार के हाथ से निकल गई है. सजा के बाद आजम और अब्दुल्ला की विधानसभा से सदस्यता रद्द हो गई है. उसके बाद उपचुनाव में वहां एनडीए ने कब्जा कर लिया है. स्वार में अपना दल के शफीक अहमद अंसारी और रामपुर में आकाश सक्सेना ने जीत दर्ज की है. हालात यह हैं कि सियासत में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने आजम अपनी पार्टी और करीबी सहयोगियों के भरोसे हैं. आजम और उनके समर्थक भी यह पीड़ा जाहिर करते आए हैं कि सपा और अखिलेश यादव ने रामपुर में कार्रवाई को सड़क से लेकर संसद तक दमदार तरीके से नहीं उठाया है.
6 महीने तक परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा कोई नेता
आजम 27 महीने जेल में बिताने के बाद मई 2022 में जब जमानत पर बाहर आए तो अखिलेश ने ट्वीट करके स्वागत किया था. हालांकि, वो उन 27 महीने में कभी जेल में मिलने नहीं गए. आजम फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद थे. 29 मई को आजम की पत्नी तंजीम के जेल से बाहर आने के बाद कोई उनका हाल जानने तक नहीं पहुंचा. मार्च 2024 में आम चुनाव में रामपुर और मुरादाबाद सीट पर टिकट फाइनल करने से पहले अखिलेश यादव अचानक आजम खान से मिलने के लिए सीतापुर जेल गए थे. उनके साथ सपा के रामपुर जिलाध्यक्ष अजय सागर भी थे. दोनों नेताओं की काफी देर तक चर्चा होती रही.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








