
आजमगढ़: मोदी मेले के कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह हुए शामिल, सरकार की गिनाईं उपलब्धियां
ABP News
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के बाद लगातार प्रदेश के जिलों में मोदी मेले का आयोजन कार्यक्रम चल रहा है. आजमगढ़ में भी मोदी मेले का आयोजन किया गया.
आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के बाद प्रदेश के जिलों में मोदी मेले का आयोजन किया जा रहा है. इस क्रम में आजमगढ़ में भी मोदी मेले का आयोजन किया गया. इस मेले में आंगनबाड़ी की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद व जिले की ब्लैक पॉटरी के उत्पादों को इस प्रदर्शनी में लगाया गया.
इस कार्यक्रम में देर शाम शामिल होने पहुंचे बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि इस मेले के माध्यम से प्रधानमंत्री की जीवनी व स्मृतियों को आम आदमी तक पहुंचाया जाएगा. अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आजमगढ़ की जनता परेशान है पर अखिलेश यादव इनकी सुधि लेने नहीं आए.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












