
आगरा: चामुंडा देवी को खुश करने के लिए तांत्रिक ने दी ढाई साल के मासूम की बलि
AajTak
UP News: आगरा में अंधविश्वास और जमीन की लालच में एक तांत्रिक ने चामुंडा देवी को खुश करने के लिए ढाई साल के बच्चे की बलि दे दी. पुलिस ने तांत्रिक भोला उर्फ हुकुम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी तंत्र शक्ति खत्म हो रही थी, इसलिए उसने ऐसा किया.
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक तांत्रिक ने चामुंडा देवी को खुश करने के लिए ढाई साल के बच्चे की बलि दे दी. पुलिस ने आरोपी तांत्रिक भोला उर्फ हुकुम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी तंत्र शक्ति खत्म हो रही थी. तंत्र शक्ति मजबूत करने के लिए उसने मासूम की हत्या कर दी.
मामला 15 जून की थाना जगनेर के एक गांव का है. गांव के ही एक तांत्रिक ने चामुंडा देवी को खुश करने के लिए रामअवतार के पुत्र रितिक की बलि दे दी. आरोपी तांत्रिक ने पहचान छिपाने के लिए बच्चे के शव को बोरी में डालकर किबाड़ नदी में फेंक दिया. इधर, रामअवतार अपने बेटे को खोजने के लिए इधर-उधर भटकते रहे. लंबी मशक्कत के बाद भी जब उन्हें बेटा नहीं मिला तो उन्होंने थाना जगनेर में बच्चे के गायब होने का मुकदमा दर्ज करा दिया. पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो बच्चे का शव बरामद हुआ. बच्चे का शव मिलने के बाद गांव के एक शख्स ने पुलिस की मदद की. उन्होंने बताया कि रितिक को तांत्रिक हुकुम के साथ जाते हुए उसने देखा था.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी हुकुम सिंह उर्फ भोला की नजर रितिक के पिता रामअवतार को मिलने वाली तीन बीघा जमीन पर थी. रितिक के पिता रामअवतार को तांत्रिक के पिता ने गोद लिया था. हुकुम सिंह को लग रहा था कि अगर वो रितिक को मार देगा तो रामअवतार गांव छोड़कर चले जाएंगे. ऐसे में उनके हिस्से की जमीन उसे मिल सकती है. एक तीर से दो निशाने लगाने के लिए हुकुम सिंह ने प्लानिंग की थी. साथ ही तंत्र-मंत्र में काफी विश्वास करता है. उसे लगा कि इस तरह देवी मां भी खुश हो जाएगी.
आगरा के एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि आरोपी को लग रहा था कि उसकी तंत्र शक्ति काम नहीं कर रही है. अगर वह किसी बच्चे की बलि देगा तो उसकी शक्ति वापस आ जाएगी. इसके लिए उसने बच्चे को टारगेट किया. बच्चा जब कुएं के पास खेल रहा था, तब आरोपी उसे अपने साथ ट्यूबवेल पर ले गया और उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसने बच्चे के शव को देवी के सामने रखा और मंत्र जाप किया. इसके बाद बच्चे के शव को बोरे में डालकर किबाड़ नदी में फेंक दिया.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








