
आखिर सीरिया में तख्तापलट के बाद भीषण हमले क्यों कर रही है इजरायली सेना?
AajTak
सीरिया में नई कार्यवाहक सरकार का गठन हो गया है, लेकिन वहां चुनौतियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सीरिया में इजरायल और तुर्किए की सेना लगातार हमले कर रही है. उनके सैन्य ठिकानों को निशाना बना रही है.
सीरिया में नई कार्यवाहक सरकार का गठन हो गया है, लेकिन वहां चुनौतियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सीरिया में इजरायल और तुर्किए की सेना लगातार हमले कर रही है. उनके सैन्य ठिकानों को निशाना बना रही है. मंगलवार को एक तरफ मोहम्मद अल बशीर को सीरिया का नया कार्यवाहक प्रधानमंत्री चुना गया तो दूसरी तरफ इज़रायल अपने देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के नाम पर सीरिया के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.
मंगलवार को इजरायली सेना ने हमले का एक वीडियो जारी किया है. इसमें कहा गया है कि उसने सीरिया के अधिकांश रणनीतिक हथियारों के भंडार पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया है. रक्षा मंत्री ऐजरायल काट्स ने कहा कि उनका मकसद दक्षिणी सीरिया में किसी भी तरह से चरमपंथी ताकतों को पनपने से रोकना है. वहीं प्रधानमंत्री बेजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि सीरिया के नए नेतृत्व के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं.
बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, हम सीरिया से बेहतर संबंध चाहते हैं, लेकि यदि उसने ईरान का साथ दिया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा. हमारा सीरिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई इरादा नहीं है. हम अपनी सुरक्षा के लिए जो आवश्यक है, वो करने का इरादा रखते हैं. इस प्रकार मैंने सीरियाई सेना द्वारा छोड़ी गई सामरिक सैन्य क्षमताओं पर वायु सेना की बमबारी को मंजूरी दी ताकि वे जिहादियों के हाथों में न पड़ सके.''
उन्होंने आगे कहा, ''यह वैसा ही है जैसा ब्रिटिश वायुसेना ने किया था जब उसने विची शासन के बेड़े पर बमबारी की थी, जो नाज़ियों के साथ सहयोग कर रहा था, ताकि वह नाज़ियों के हाथों में न पड़ जाए. हम सीरिया में नए शासन के साथ संबंध रखना चाहते हैं, लेकिन यदि यह शासन ईरान को सीरिया में फिर से स्थापित होने देता है, या किसी भी तरह के हथियारों को हिज्बुल्लाह को हस्तांतरित करने देता है, तो हम जोरदार जवाब देंगे.''
दूसरी तरफ सीरिया के क़ामिश्ली में हवाई अड्डे के पास तुर्किए ने ज़ोरदार हमला किया है. यहां पर उसने एक सैन्य स्थल को तबाह कर दिया. वहीं तुर्की की खुफिया एजेंसी ने पूर्वोत्तर सीरिया में कुर्द वाईपीजी मिलिशिया के एक काफिले पर भी ज़बरदस्त हमला किया. इसमें हथियारों से भरे 12 ट्रकों, 2 टैंकों और गोला-बारूद के भंडार को नष्ट कर दिया. कुर्द वाईपीजी गुट उत्तरी सीरिया में सक्रिय हैं जो तुर्किए के खिलाफ काम करता है.
उधर, सीरिया पर कब्जे के बाद विद्रोहियों ने सरकारी जेलों में सालों से बंद कैदियों को रिहा करना शुरू कर दिया. इनमें सबसे बदनाम जेल सैदनाया है, जिसे इंसानों का स्लॉटरहाउस कहा जाता है. हजारों सीरियाई लोग अपने प्रियजनों की तलाश के लिए दमिश्क के ठीक उत्तर में मौजूद इस जेल पहुंचे और अपनों की तलाश करते नजर आए. सैदनाया जेल का ज्यादतर हिसा जमीन के अंदर बना है और यहां पहुंचना बेहद कठिन माना जाता हैं.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








