
आखिर कौन है कारोबारी विकास मालू? एक्टर सतीश कौशिक की मौत के बाद जिन पर लगे आरोप
AajTak
Satish Kaushik Death: एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत के मामले में विकास मालू का नाम सामने आ रहा है. अब लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर विकास मालू कौन है, क्या करता है और कहां रहता है? मशहूर एक्टर का विकास मालू से क्या संबंध था? क्या दोनों के बीच कोई कारोबारी रिश्ता था? जानिए ऐसे तमाम सवालों के जवाब...
मशहूर एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक सतीश कौशिक के निधन के बाद विकास मालू नाम के शख्स का नाम सुर्खियों में है. उनके साथ एक्टर के रिश्तों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. विकास मालू और सतीश कौशिक कई बार पार्टियों में साथ देखे जाते थे. अब सतीश कौशिक की मौत मामले में विकास मालू की पत्नी ही अपने पति पर साजिश का संदेह जता रही है. आरोप है कि विकास मालू ने कारोबार के लिए सतीश कौशिक से 15 करोड़ रुपए उधार लिए थे. यह रकम लौटानी न पड़े, इसलिए साजिश के तहत उन्होंने कौशिक को गलत दवाई खिला दी. जानिए कौन है विकास मालू...
विकास मालू कुबेर ग्रुप (Kuber Group) के मालिक हैं. उनके पिता मूलचंद मालू ने साल 1985 में कुबेर खैनी के साथ इस ग्रुप की शुरुआत की थी. 1993 में विकास मालू इस ग्रुप के डायरेक्टर बने. कुबेर ग्रुप का कारोबार 50 देशों में फैला हुआ है. कुबेर समूह तमाम तरह के पान मसाले, माउथफ्रेशनर, सुगंध (अगरबत्ती और धूप), खाद्य और अखाद्य तेल इत्यादि के उत्पादन के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम है.
कुबेर ग्रुप के मालिक विकास मालू अपने कारोबार के अलावा बॉलीवुड के सितारों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उसकी कई सितारों के साथ तस्वीरें और वीडियोज हैं.
विकास मालू पर दर्ज है रेप केस
विकास मालू की निजी जिंदगी भी बेहद उलझी हुई है. उनकी दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया है कि रेप के बाद विकास मालू ने जबरन उससे शादी रचाई. पत्नी ने पति विकास मालू के ऊपर रेप की FIR दर्ज करवाई हुई है, जिसकी जांच चल रही है. केस दर्ज होने के बाद से विकास मालू अक्सर दुबई ही रहते हैं. होली की पार्टी के लिए दिल्ली आया था.
गुटखा किंग की पार्टी में आए थे सतीश

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






