
आखिरी चरण की वोटिंग के बीच INDIA ब्लॉक की बैठक जारी, खड़गे के घर पहुंचे विपक्ष के बड़े नेता
AajTak
सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग के बीच INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक दिल्ली में शुरू हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल भी पहुंच गए हैं.
सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग के बीच INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक दिल्ली में जारी है. यह बैठक कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर पर हो रही है. लोकसभा चुनाव की समीक्षा को लेकर यह बैठक जारी है.
आज की बैठक में INDIA ब्लॉक के इतने नेता मौजूद हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, NCP नेता शरद पवार, जीतेन्द्र अव्हाड, AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, संजय सिंह, राघव चड्ढा, डीएमके से टी. आर. बालूRJD से तेजस्वी यादव और संजय यादव, JMM से चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन, नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला, CPI से डी. राजा, CPI(M) से सीताराम येचुरी, शिवसेना (उद्धव गुट) से अनिल देसाई, CPI (ML) से दीपांकर भट्टाचार्य सीपीआई (एमएल) और बिहार की VIP पार्टी से मुकेश सहनी इस बैठक में मौजूद हैं.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










