
आखिरकार एअर इंडिया के विमान की हुई सेफ लैंडिंग, हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, सभी 140 यात्री सुरक्षित
AajTak
एयरपोर्ट पर फ्लाइट की बेली लैंडिंग के लिए तैयारी थी. फ्लाइट के रिहायशी इलाके के ऊपर से गुजरने के कारण ईंधन डंपिंग का विकल्प नहीं चुना गया. इससे पहले, विमान को हल्का बनाने के लिए ईंधन डंपिंग पर विचार किया जा रहा था. हालांकि, यह विकल्प नहीं चुना गया क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्रों के ऊपर चक्कर लगा रहा था.
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में शुक्रवार शाम को एअर इंडिया के एक विमान का हाइड्रोलिक फेल हो गया. इसके चलते वह लैंड नहीं कर पा रहा था. इस विमान में 140 लोग सवार थे. हालांकि घंटों के मशक्कत के बाद विमान ने सुरक्षित लैंडिंग कर ली. एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि विमान, जो त्रिची के आसपास मंडरा रहा था वह सुरक्षित लैंड कर गया है. पायलट ने हाइड्रोलिक फेलिअर के बारे में एयरपोर्ट को सूचित किया था.
पढ़ें खबर से जुड़े अपडेट्स:
-प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई है. इसमें सवार सभी 140 यात्री सुरक्षित हैं. ये फ्लाइट त्रिची के शारजाह जा रही थी. रात 8:14 बजे फ्लाइट ने एयरपोर्ट पर लैंड किया.
-एयरपोर्ट बेली लैंडिंग के लिए तैयारी थी. फ्लाइट के रिहायशी इलाके के ऊपर से गुजरने के कारण ईंधन डंपिंग का विकल्प नहीं चुना गया. इससे पहले, विमान को हल्का बनाने के लिए ईंधन डंपिंग पर विचार किया जा रहा था. हालांकि, यह विकल्प नहीं चुना गया क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्रों के ऊपर चक्कर लगा रहा था.
-बेली लैंडिंग (Belly Landing) एक आपातकालीन लैंडिंग प्रक्रिया है, जिसमें विमान अपने अंडरकारेज (लैंडिंग गियर) को पूरी तरह या आंशिक रूप से खोले बिना ही जमीन पर उतारा जाता है. इसे "गियर-अप लैंडिंग" भी कहा जाता है, क्योंकि इस स्थिति में विमान के लैंडिंग गियर पूरी तरह से काम नहीं कर रहे होते हैं या खोले नहीं जा सकते.
-बेली लैंडिंग का मतलब है कि विमान अपने पेट (बेली) के हिस्से से रनवे पर उतरता है. यह एक आपातकालीन स्थिति होती है जिसमें विमान के उतरने के लिए अन्य विकल्प नहीं होते हैं. इसके कई गंभीर परिणाम भी होते हैं. इससे विमान और रनवे को नुकसान पहुंचता है. साथ ही झटका लगने से यात्रियों और कर्मचारियों को चोट भी पहुंच सकती है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










