
आईपीएल 2021: इन मैदानों पर हो सकते हैं ग्रुप स्टेज के सभी मैच!
AajTak
दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा कि आईपीएल को दो फेस में दो वेन्यू पर कराया जा सकता है. एक वेन्यू मुंबई हो सकता है, क्योंकि यहां तीन मैदान हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के बाद अब इसके वेन्यू को लेकर चर्चा जोरों पर है. फिलहाल यह बताया जा रहा है कि इस बार सभी ग्रुप स्टेज के मुकाबले मुंबई में हो सकते हैं, जबकि नॉकआउट मैच अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में हो सकते हैं. (Photo: @IPL) दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा कि आईपीएल को दो फेस में दो वेन्यू पर कराया जा सकता है. एक वेन्यू मुंबई हो सकता है, क्योंकि यहां तीन मैदान हैं. साथ ही प्रैक्टिस के लिए भी काफी अच्छी सुविधाएं हैं. लीग के नॉकआउट मुकाबले अहमदाबाद में हो सकते हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. यह सबकुछ मैंने सुना है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आईपीएल को देश के ज्यादातर शहरों में कराना चाहिए. इसके साथ ही दुनिया को यह संदेश भी देना चाहिए कि हम अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भी तैयार हैं.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










