
आंबेडकर की जन्मस्थली से पूरे MP में BJP के खिलाफ बिगुल फूंकेगी कांग्रेस, खड़गे और राहुल होंगे शामिल
AajTak
MP कांग्रेस डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू से पूरे राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी BJP के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी. कार्यक्रम आयोजित करने का अंतिम निर्णय अगले कुछ दिनों में लिया जाएगा. यह 25, 26 या 27 जनवरी हो सकता है.
मध्य प्रदेश का मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस जनवरी से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जन्मस्थली महू से पूरे राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी BJP के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू करेगा. भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को इंदौर जिले के महू की सैन्य छावनी में हुआ था, जिसे अब आधिकारिक तौर पर डॉ. आंबेडकर नगर के नाम से जाना जाता है.
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक न्यूज एजेंसी से कहा, ''संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूर्ववर्ती राहुल गांधी अगले महीने डॉ. आंबेडकर की जन्मस्थली महू से बीजेपी के खिलाफ मध्य प्रदेश के हर गली-मोहल्ले में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की श्रृंखला शुरू करेंगे."
पटवारी ने बताया कि कार्यक्रम आयोजित करने का अंतिम निर्णय अगले कुछ दिनों में लिया जाएगा. यह 25, 26 या 27 जनवरी हो सकता है. जय बापू, जय भीम और जय संविधान के नारे हवा में गूंजेंगे."
बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए दावा किया था कि अगर वह सत्ता में आई तो संविधान को खत्म कर देगी. हालांकि, भगवा पार्टी ने इस आरोप को सिरे से नकार दिया था और पलटवार करते हुए कहा था कि कांग्रेस ने डॉ. आंबेडकर के जीवित रहते उनका अपमान किया.
हाल ही में संसद में गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. आंबेडकर पर दिए गए बयान ने संविधान को लेकर विपक्षी खेमे को हवा दे दी. पटवारी के अनुसार, विरोध प्रदर्शन की शुरुआत के लिए मध्य प्रदेश को चुना गया है, क्योंकि डॉ. आंबेडकर का जन्म इसी राज्य में हुआ था.
दूसरी बात यह कि दलितों और आदिवासियों पर अत्याचार के मामले में भी यह सबसे कमजोर राज्य है. पटवारी ने कहा, "राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों पर नजर डालें तो यह दिखाता है कि देश में दलितों और ओबीसी के खिलाफ अपराध के मामले में मध्य प्रदेश सबसे ऊपर है."

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









