
आंध्र में अचानक 90 हजार सरकारी कर्मचारियों के खाते से कट गए पैसे, करोड़ों रुपये गायब!
AajTak
विशेष मुख्य सचिव का दावा है कि सरकार ने पैसे नहीं निकाले हैं. उनका कहना है कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हो सकता है और उन्होंने इसकी जांच करने का वादा किया है. मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया है जिसने सरकार को दो सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है.
आंध्र प्रदेश सरकार के 90 हजार से अधिक कर्मचारियों के बैंक खातों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये गायब हो गए. बैंक अकाउंट्स होल्डर्स का आरोप था कि राज्य सरकार ने उनके बैंक अकाउंट्स से रुपये वापस ले लिये हैं. आरोप लगाया गया कि राशि कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (GPF) अकाउंट्स में जमा कराए गए थे जिसे अवैध रूप से निकाल लिया गया. उधर, विशेष मुख्य सचिव (वित्त) एस एस रावत ने बुधवार को इस आरोप से इनकार किया.
आरोपों के जवाब में राज्य सरकार ने कहा कि DA बकाया राशि गलती से कर्मचारियों के जीपीएफ अकाउंट्स में जमा हो गई जो एक तकनीकी गड़बड़ी थी. ट्रेजर एंड अकाउंट्स के डायरेक्टर एसएस रावत ने प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि बिलों का भुगतान नहीं होने के बावजूद डीए बकाया जमा किया गया था.
रावत ने बताया कि ट्रेजरी नियमों के अनुसार, हर साल 31 मार्च तक लंबित रहने वाले सभी बिल संबंधित कोषागार अधिकारी द्वारा रद्द कर दिए जाएंगे. अवैतनिक डीए बकाया बिलों को रद्द करने के कारण, समायोजन राशि जो गलती से जीपीएफ खातों में जमा हो गई थी, उन्हें भी सिस्टम सॉफ्टवेयर द्वारा वापस ले लिया गया. विशेष मुख्य सचिव रावत ने कहा कि सरकार तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है.
इससे पहले सरकारी कर्मचारी संघों ने यहां राज्य वित्त विभाग के अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया, लेकिन उसका कुछ नहीं निकला. संघों ने अवैध निकासी को न केवल असंवैधानिक बल्कि आपराधिक भी कहा. एपी संयुक्त कार्रवाई समिति अमरावती के नेताओं ने विशेष मुख्य सचिव से मुलाकात की और इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा.
पिछले साल भी ऐसा हुआ था, शिकायतों के बाद राशि की गई थी वापस
आंध्र प्रदेश सरकार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष के आर सूर्यनारायण के अनुसार, कर्मचारी संघों ने इस मुद्दे पर प्रधान महालेखाकार को भी याचिका दायर की क्योंकि वह जीपीएफ खातों के संरक्षक हैं. सूर्यनारायण ने कहा कि ऐसा मार्च में हुआ था, लेकिन मामला अब सामने आया है. उन्होंने बताया कि सोमवार की रात लेखा महालेखा परीक्षक कर्मचारियों के जीपीएफ डिटेल की पुष्टि कर रहे थे. पिछले साल एक बार ऐसा हुआ था और जब इसकी शिकायत मुख्य सचिव से की गई तो राशि कर्मचारियों के खातों में फिर से जमा कर दी गई. बता दें कि पिछले साल मार्च में सरकार ने महंगाई भत्ते का बकाया कर्मचारियों के जीपीएफ खातों में जमा कर दिया था लेकिन फिर राशि तुरंत निकाल ली थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










