
आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत... 2 हफ्ते में 2 बार मिला था सुरक्षा मानकों को लेकर नोटिस
AajTak
आंध्र प्रदेश में एक पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने 6 ज़िंदगियां छीन लीं और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा दोपहर 1 बजे के आसपास हुआ. अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा पटाखा बनाने के दौरान लापरवाही से हुआ. फैक्ट्री को पहले भी सुरक्षा उल्लंघन पर नोटिस मिल चुका था. मुख्यमंत्री नायडू ने तत्काल राहत कार्यों के आदेश दिए हैं.
आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर आंबेडकर कोनासीमा जिले में आज दोपहर पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि ये हादसा संभवतः पटाखे बनाने के दौरान लापरवाही या गलत तरीके से सामग्री संभालने के कारण हुआ.
जिला पुलिस अधीक्षक राहुल मीणा ने बताया कि ये फैक्ट्री लाइसेंस प्राप्त थी, जिसका नाम श्री गणपति ग्रैंड फायर वर्क्स है. ये फैक्ट्री 1932 से पटाखा व्यवसाय में है. उन्होंने कहा कि अब तक 6 शव बरामद किए गए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रामचंद्रपुरम के सब डिवीजनल पुलिस अधिकारी बी. रघुवीर ने बताया कि इस फैक्ट्री को राजस्व विभाग की ओर से पिछले 2 हफ्तों में दो बार चेतावनी नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन सुरक्षा मानकों का पर्याप्त पालन नहीं किया गया.
घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर जाकर राहत और बचाव कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए. उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया.
वहीं, विपक्ष के नेता और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी प्रमुख वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवारों को उदार आर्थिक सहायता देने की मांग की.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










