
आंध्र प्रदेश: जमीन के विवाद में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला
AajTak
आंध्र प्रदेश के कोय्यालगुडेम में पारिवारिक जमीन बेचने के विवाद पर बेटे ने अपनी 50 वर्षीय मां की हत्या कर दी. आरोपी शिवाजी ने बिलहुक से हमला किया, जिससे मां की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर BNS की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है.
आंध्र प्रदेश के कोय्यालागुडेम में 30 वर्षीय युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी. पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक घटना 10 अगस्त को शाम करीब 4 बजे हुई, जब आरोपी जे. शिवाजी ने पारिवारिक संपत्ति बेचने के विवाद को लेकर अपनी 50 वर्षीय मां जे. नरसम्मा पर हमला कर दिया.
एलुरु जिले के पुलिस अधीक्षक प्रताप शिव किशोर ने बताया कि शिवाजी वित्तीय संकट से जूझ रहा था और जमीन बेचने की बात पर अपनी मां से लगातार विवाद कर रहा था. विवाद बढ़ने पर उसने गुस्से में आकर बिलहुक (कुल्हाड़ी जैसी धारदार हथियार) से मां के सिर पर कई वार कर दिए.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: खेत बेचने के विवाद में बेटे ने की मां की हत्या, गन्ने के खेत में शव दबाने के बाद की खुदकुशी
गंभीर रूप से घायल नरसम्मा को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर उन्हें काकीनाडा रेफर किया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने रविवार रात आरोपी शिवाजी को गिरफ्तार कर लिया और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया है.
घटना के बाद राज्य की सियासत भी गर्मा गई है. वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने एलुरु में दिनदहाड़े हुई इस हत्या को राज्य में 'कानून-व्यवस्था की विफलता' करार देते हुए मौजूदा एनडीए गठबंधन सरकार पर निशाना साधा. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया, 'आंध्र प्रदेश हत्याओं के मामले में एक और बिहार बन चुका है.' फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









