
आंध्र प्रदेश की महिलाओं को दिवाली से मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर, CM चंद्रबाबू नायडू ने की घोषणा
AajTak
आंध्र प्रदेश में सभी पात्र महिलाओं को 31 अक्टूबर यानी की दिवाली से मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इसकी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं ने अब तक गैस सिलेंडरों पर जो पैसा खर्च किया है, उसका उपयोग अन्य घरेलू उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है.
आंध्र प्रदेश में सभी पात्र महिलाओं को 31 अक्टूबर यानी की दिवाली से मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इसकी घोषणा की है. मुख्यमंत्री ने सोमवार को राज्य सचिवालय में नागरिक आपूर्ति मंत्री नादेंदला मनोहर, नागरिक आपूर्ति के अधिकारियों, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और मुख्य रूप से 'दीपम' योजना को लागू करते समय अपनाए जाने वाले दिशा-निर्देशों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा. चंद्रबाबू नायडू ने बैठक में कहा कि कुछ वित्तीय बाधाओं का सामना करने के बावजूद, राज्य सरकार कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में आगे बढ़ेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि 'दीपम' योजना, जिसके तहत राज्य की सभी पात्र महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी, उसे दीपावली से लागू किया जाएगा. सीएम ने कहा कि सभी पात्र महिलाओं को एक वर्ष में तीन मुफ्त सिलेंडर मिलेंगे. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सिलेंडरों की बुकिंग 24 अक्टूबर पहले से ही कर लें. इसकी आपूर्ति 31 अक्टूबर से शुरू होगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं ने अब तक गैस सिलेंडरों पर जो पैसा खर्च किया है, उसका उपयोग अन्य घरेलू उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं से निश्चित रूप से गरीबों के जीवन स्तर में सुधार होगा. यही कारण है कि राज्य सरकार ने वित्तीय बाधाओं के बावजूद इस योजना को आगे बढ़ाने का फैसला किया है.
मुख्यमंत्री इस बात पर विशेष ध्यान दे रहे हैं कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पात्र महिलाओं की ओर से किसी भी प्रकार की शिकायत न हो. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में महिलाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








