
अहमद पटेल के बेटे ने छोड़ी कांग्रेस, पार्टी बोली- उनके बीजेपी से जुड़ने की बात गलत
AajTak
शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि फैसल और मुमताज दोनों हमारे परिवार के सदस्य जैसे हैं. मुमताज पटेल अभी भी भरूच में कांग्रेस में सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि फैसल पटेल ने हेल्थ इश्यूज के कारण यह फैसला लिया है. उनके बीजेपी में जुड़ने की चर्चा की बात सही नहीं है.
कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने कांग्रेस छोड़ दी है. गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने फैसल पटेल के पार्टी छोड़ने पर कहा कि अहमद पटेल हमारे राष्ट्रीय नेता थे. उनका काम और उनकी कमी हमेशा कांग्रेस पक्ष को खलेगी. उन्होंने कहा कि फैसल पटेल के ट्वीट को गलत तरीके से लिया जा रहा है. उन्होंने यह भी लिखा है कि कांग्रेस हमेशा उनका परिवार रहेगी.
शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि फैसल और मुमताज दोनों हमारे परिवार के सदस्य जैसे हैं. मुमताज पटेल अभी भी भरूच में कांग्रेस में सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि फैसल पटेल ने हेल्थ इश्यूज के कारण यह फैसला लिया है. उनके बीजेपी में जुड़ने की चर्चा की बात सही नहीं है.
सोशल मीडिया पर किया पार्टी छोड़ने का ऐलान
फैसल पटेल ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की. उन्होंने लिखा, 'काफी दुख के साथ लिख रहा हूं कि मैंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया है. यह कई सालों का एक मुश्किल सफर रहा है. मेरे दिवंगत पिता अहमद पटेल ने अपना पूरा जीवन देश, पार्टी और गांधी परिवार के लिए काम करते हुए दे दिया. मैंने उनके नक्शेकदम पर चलने की कोशिश की लेकिन हर कदम पर मुझे मना कर दिया गया.'
'कांग्रेस हमेशा मेरे परिवार की तरह रहेगी'
उन्होंने लिखा, 'मैं हर संभव तरीके से मानव जाति के लिए काम करना जारी रखूंगा. कांग्रेस पार्टी हमेशा मेरे परिवार की तरह रहेगी. मैं उन सभी कांग्रेस नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरा समर्थन किया.' गौरतलब है कि पिछली बार के लोकसभा चुनाव के दौरान अहमद पटेल के बेटे ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










