
अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ितों के परिवारों की मांग, पूरी सच्चाई सामने लाओ, अमेरिकी कोर्ट में केस
AajTak
इन परिवारों का केस लड़ रहे अमेरिकी लॉ फर्म बीस्ले एलन के प्रमुख माइक एंड्रयूज ने कहा कि पूरी सच्चाई सामने आना जरूरी है ताकि परिवारों को हादसे का असल कारण समझ आए. एंड्रयूज इस वक्त गुजरात में हैं जहां वे पीड़ित परिवारों से मिल रहे हैं, मृतकों की जानकारी जुटा रहे हैं और अमेरिका में होने वाली कानूनी प्रक्रिया समझा रहे हैं.
अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले 60 से ज्यादा परिवारों ने अमेरिका में कानूनी लड़ाई शुरू कर दी है. ये परिवार हादसे की पूरी और पारदर्शी जानकारी मांग रहे हैं ताकि उन्हें पता चल सके कि आखिर हुआ क्या था.
अमेरिकी वकील की एंट्री
इन परिवारों का केस लड़ रहे अमेरिकी लॉ फर्म बीस्ले एलन के प्रमुख माइक एंड्रयूज ने कहा कि पूरी सच्चाई सामने आना जरूरी है ताकि परिवारों को हादसे का असल कारण समझ आए. एंड्रयूज इस वक्त गुजरात में हैं जहां वे पीड़ित परिवारों से मिल रहे हैं, मृतकों की जानकारी जुटा रहे हैं और अमेरिका में होने वाली कानूनी प्रक्रिया समझा रहे हैं.
क्या हुआ था हादसे में?
12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गई थी. विमान में 242 यात्री सवार थे जिनमें से सिर्फ एक यात्री बचा, बाकी सभी की मौत हो गई. जमीन पर भी 19 लोगों की जान गई.
परिवारों की मांग: पूरी जानकारी दो

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









