
अहमदाबाद में 55 डिग्री मुड़ी हुई रीढ़ की हड्डी को किया गया सीधा, तिकोना हिस्सा काटकर युवक को दी नई जिंदगी
AajTak
Spinal Reconstruction Surgery: युवक की रीढ़ 55 डिग्री आगे झुक गई थी , जिसके कारण वे सीधे सो नहीं पाते थे और हमेशा जमीन की ओर नजर रखकर चलने को मजबूर थे.
गुजरात के अहमदाबाद में डॉक्टरों ने 23 साल के युवक को अपाहिज होने से बचा लिया. अहमदाबाद के मशहूर सर्जन डॉ. जेवी मोदी ने एक जटिल सर्जरी के जरिए युवक की 55 डिग्री तक मुड़ चुकी रीढ़ की हड्डी को काटकर फिर से जोड़ा, जिससे वह अब सीधा खड़ा होने और चलने-फिरने के काबिल हो गया है.
23 साल के स्नेहल को पिछले 3 साल से अपनी कमर की हड्डी में बहुत तेज दर्द हो रहा था. समय के साथ रीढ़ की हड्डी हुई समस्या के कारण स्नेहल को चलने-फिरने, सोने और खड़े होने जैसे रोजाना के कामों में दिक्कत होने लगी. स्नेहल की रीढ़ की हड्डी आगे की ओर मुड़ गई थी, मतलब रीढ़ की हड्डी में 55 डिग्री का काइफोटिक डिफॉर्मिटी और पूरी तरह से सख्त 'बैम्बू स्पाइन' का वह शिकार हो चुका था.
स्नेहल शुरू में इलाज के लिए नडियाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल गया, लेकिन संतोषजनक नतीजे नहीं मिलने पर आखिरकार अहमदाबाद पहुंचा और सर्जन डॉ. जेवी मोदी से इलाज के लिया मिला, जो अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के पूर्व सुपरिटेंडेंट है.
जब डॉ. मोदी ने जांच की तो पता चला कि स्नेहल की रीढ़ की हड्डी 55 डिग्री आगे की ओर मुड़ी हुई थी, यानी रीढ़ में 55 डिग्री काइफोटिक डिफॉर्मिटी हो गई थी और वह पूरी तरह से अकड़ गई थी. इसे एंकिलॉसिंग स्पॉन्डिलाइटिस कहते हैं, जो एक गंभीर समस्या है.
रीढ़ में बढ़ती असर की वजह से स्नेहल सीधा खड़ा नहीं हो पाता था, सीधा चलना मुश्किल हो गया था और सिर नीचे करके (जजमीन पर नजर रखकर) चलने को मजबूर था. रीढ़ की हड्डी में अकड़न की वजह से वह सीधे सो भी नहीं पाता था. स्नेहल को जो दिक्कत थी और उसके लिए जो सर्जरी होनी थी, वह बहुत महंगी थी.
स्नेहल खुद एक सिनेमा हॉल में मैनेजर का काम करता था और उसके पिता रिक्शा चलाते थे. इसलिए परिवार सर्जरी के खर्च से डर रहा था. लेकिन जैन समुदाय और UK में डॉ. मोदी के दोस्त के द्वारा चलाए जा रहे एक चैरिटेबल मिशन ने सर्जरी के लिए जरूरी महंगे इम्प्लांट का खर्च उठाया और स्नेहल की सफल सर्जरी हो पाई.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






