
अहमदाबाद में सोसायटी के गेट के पास चेयर लगाकर बैठे सिक्योरिटी कर्मचारी को कार सवार ने कुचला, मौत
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद में सोसायटी के गेट के पास चेयर लगाकर बैठे सिक्योरिटी कर्मचारी को कार चालक द्वारा कुचलने का मामला सामने आया है. कार चालक द्वारा सिक्योरिटी कर्मचारी को कुचले जाने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.
गुजरात के अहमदाबाद में सोसायटी के गेट के पास चेयर लगाकर बैठे सिक्योरिटी कर्मचारी को कार चालक द्वारा कुचलने का मामला सामने आया है. कार चालक द्वारा सिक्योरिटी कर्मचारी को कुचले जाने का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.
यह भी पढ़ें: गुजरात के समंदर से पकड़ी गई नशीले पदार्थों की खेप, पाकिस्तान से भी कनेक्शन
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि कारचालक कुछ देर मुख्य दरवाजे पर कार लेकर रुका रहा, उस वक्त मुख्य दरवाजे का एक हिस्सा कार के प्रवेश के लिए खुला था. रात 10.36 बजे सिक्योरिटी कर्मचारी दरवाजे के पास एक तरफ अपनी चेयर पर बैठा दिखाई दे रहा है.
अचानक कार अनियंत्रित तरीके से चलना शुरू होती है, जिससे एक तरफ चेयर पर बैठे किशन भाई को कुचलती है, जिसमें सिक्योरिटी कर्मचारी की मौत हो जाती है. इस मामले को लेकर अहमदाबाद में लांभा स्थित इंदिरानगर में रहने वाले मोहित कालमा ने ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में एफआइआर दर्ज करवायी.
FIR के मुताबिक उनके चाचा किशन भाई रात को ड्यूटी पर गये थे. रात में अनजान शख्स का फोन आया, जिसने बताया कि नीलकंठ रेसीडेंसी के मुख्य द्वार पर जब उनके चाचा बैठे थे, तब वहां एक कार चालक ने अचानक उन्हें कुचल दिया. तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने के बाद देखा गया कि किशन भाई की मौत हो चुकी थी.
पिछले साल नवंबर में गुजरात के सूरत से दिल कंपा देने वाला वीडियो सामने आया था. जहां पर गली में मौजूद बच्चे को कार सवार ने कुचल दिया. इस घटना में 7 साल का मासूम बुरी तरह से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मामला सामने आने के बाद पुलिस केस दर्ज किया गया और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया गया.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









