
अस्सी घाट पर पूजा, कालभैरव से आशीर्वाद... PM मोदी के नॉमिनेशन के लिए BJP का वाराणसी में मेगा प्लान
AajTak
वाराणसी लोकसभा सीट पर बिल्कुल अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होना है. वोटिंग को लेकर 7 मई से नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इसी कड़ी में पीएम मोदी भी अपने दो दिवसीय दौरे पर 13 और 14 मई को वाराणसी में मौजूद रहेंगे.
उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से सोमवार, 14 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) नामांकन करेंगे. इस दौरान एनडीए के कई नेता भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले सुबह अस्सी घाट पर जाएंगे और करीब 10 बजे काल भैरव मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद करीब पौने ग्यारह बजे नामांकन से पहले एनडीए नेताओं के साथ बैठक होगी और 11:40 बजे नामांकन करेंगे. जानकारी के मुताबिक नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पीएम मोदी झारखंड के लिए रवाना होंगे.
नामांकन के लिए कौन होगा प्रस्तावक?
सूत्रों के मुताबिक पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी लोकसभा से नामांकन के 4 प्रस्ताव लगभग तय हैं. इसमें आचार्य गणेशवर शास्त्री, सोमा घोष सरोज चूड़ामणि, माझी समाज से एक प्रस्तावक और एक महिला प्रस्तावक के होने की संभावना है.
13 और 14 मई का पीएम मोदी का कार्यक्रम
नामांकन से पहले रोड शो करते हैं नरेंद्र मोदी वाराणसी से सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दो बार से लोकसभा चुनाव में कभी भी घर-घर जाकर काशी की जनता से वोट नहीं मांगा है. नामांकन के पहले पीएम मोदी परंपरा के मुताबिक काशी की सड़कों पर रोड शो करते हैं.
यह भी पढ़ें: 'तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी', PM के बड़े भाई सोमाभाई मोदी का दावा

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










