
अस्पताल का बाथरूम कॉम्प्लेक्स गिरने से महिला की मौत, बच्ची सहित दो घायल
AajTak
केरल के कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में एक पुराने बाथरूम कॉम्प्लेक्स के ढह जाने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची सहित दो अन्य घायल हो गए. मृतका को दो घंटे बाद मलबे से निकाला गया. विपक्ष ने बचाव कार्य में देरी और लापरवाही को लेकर सरकार को घेरा है. बीजेपी ने स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की है, जबकि यूडीएफ ने न्यायिक जांच की मांग की.
केरल के कोट्टायम में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ. अस्पताल की एक इमारत का बाथरूम कॉम्प्लेक्स अचानक ढह गया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक 11 साल की बच्ची और एक अस्पताल कर्मचारी घायल हो गए. यह हादसा वार्ड 14 के तीन मंजिला भवन में हुआ.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मृत महिला की पहचान थालयोलापरम्बू निवासी बिंदु के रूप में हुई है. वह अपनी बेटी के इलाज के लिए अस्पताल आई थीं. हादसे के बाद मलबे में दबे होने के दो घंटे बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
घायल बच्ची की पहचान वायनाड जिले की मीनांगडी की रहने वाली एलीना विन्सेंट के रूप में हुई है. वह अपनी दादी के साथ वार्ड 10 में मौजूद थी. एलीना की हालत स्थिर बताई जा रही है. वहीं, अस्पताल के कैजुअल्टी कर्मचारी अमल प्रदीप को मामूली चोटें आईं हैं.
अस्पताल प्रशासन ने दावा किया कि गिरा हुआ हिस्सा एक पुराने और उपयोग में नहीं आने वाले टॉयलेट ब्लॉक का था, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने इस दावे को खारिज कर कहा कि वहां नियमित रूप से उपयोग हो रहा था. एक महिला ने बताया कि किसी ने उन्हें टॉयलेट उपयोग न करने की चेतावनी नहीं दी थी.
घटना के तुरंत बाद स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज और सहकारिता मंत्री वी.एन. वासवन ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि प्रभावित वार्ड को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा और छह वार्डों के मरीजों को नए सर्जिकल ब्लॉक में शिफ्ट किया जाएगा.
हालांकि, विपक्षी यूडीएफ और कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है. कोट्टायम विधायक थिरुवंचूर राधाकृष्णन ने कहा कि दो घंटे तक महिला मलबे में दबी रही और तब जाकर बचाव कार्य शुरू हुआ. उन्होंने इसे गंभीर प्रशासनिक विफलता करार दिया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






