
असम में तनातनी के बाद बंगाल पहुंची कांग्रेस की न्याय यात्रा, राहुल बोले- अन्याय के खिलाफ जंग जारी
AajTak
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में पहुंच गई है. यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया. इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि डिया ब्लॉक पूरे देश में अन्याय के खिलाफ लड़ेगा.
ममता बनर्जी की नाराजगी के बीच राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में प्रवेश कर गई है. राहुल गांधी की आज दो जगहों पर सभा भी है. एक दिन पहले यात्रा की खबर ना मिलने के आरोप लगाने के बाद ममता इस कदर नाराज हुईं कि TMC के INDIA ब्लॉक में होने के बावजूद उन्होंने बंगाल में अकेले चुनाव लडने का एलान कर दिया.
कूच बिहार पहुंचने पर राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया ब्लॉक पूरे देश में अन्याय के खिलाफ लड़ेगा. उन्होंने कहा कि हमने यात्रा में 'न्याय' शब्द जोड़ा क्योंकि देश भर में अन्याय व्याप्त है.
कांग्रेस नेताओं की उम्मीदें
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने न्याय यात्रा के बंगाल में पहुंचने पर कहा, 'हमें उम्मीद है कि राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बंगाल की कांग्रेस इकाई को एक नया जोश देगी. यह यात्रा हमें लोकसभा चुनाव से पहले न केवल संगठनात्मक रूप से बल्कि चुनावी रूप से भी आगे बढ़ने में मदद करेगी. '
आज यह यात्रा बंगाल के अलीपुरद्वार जिले के फालाकाटा में रूकेगी. 26 और 27 जनवरी को अवकाश की योजना बनाई गई है और 28 जनवरी को यात्रा 28 जनवरी को फालाकाटा से फिर से शुरू होगी, जो जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग जिले के नक्सलबाड़ी और उत्तर दिनाजपुर जिले से होकर गुजरेगी.
टीएमसी नही होगी यात्रा में शामिल

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








