
असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा पर हैदराबाद में FIR, राहुल गांधी पर दिए आपत्तिजनक बयान से जुड़ा है मामला
AajTak
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हैदराबाद में FIR दर्ज हुई है. मामला राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से जुड़ा है.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. अब हैदराबाद में हिमंत के खिलाफ FIR दर्ज हुई है. हैदराबाद में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) ने हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ यह FIR दर्ज कराई है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










