
असम के डिब्रूगढ़ में वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, तेंदुए की खाल और हड्डियां बरामद
AajTak
असम के डिब्रूगढ़ जिले के मोरान क्षेत्र में वन्यजीव अधिकारियों ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर के पास से तेंदुए की खाल और हड्डियां बरामद हुईं हैं. दरअसल, गुप्त सूचना पर अधिकारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा. पीछा कर पकड़े गए तस्कर के बैग से संरक्षित तेंदुए के अंग मिले, जिसे जब्त कर जांच जारी है.
असम के डिब्रूगढ़ जिले के मोरान क्षेत्र में वन्यजीव अधिकारियों ने एक वन्यजीव तस्कर को पीछा कर गिरफ्तार किया. उसके पास से तेंदुए की खाल और हड्डियां बरामद हुईं. यह कार्रवाई वन्यजीव तस्करी के खिलाफ मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई.
दरअसल, वन्यजीव मुख्यालय के अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि मोरान क्षेत्र में वन्यजीव अंगों की तस्करी हो रही है. इसके बाद 14 फरवरी को अधिकारियों की एक टीम मोरान पहुंची और अगले दिन चेकपॉइंट लगाकर संदिग्धों की निगरानी शुरू की. 15 फरवरी को एक संदिग्ध दो पहिया वाहन से आया, जिसके पास दो बैग थे. जब अधिकारियों ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह खुले मैदान की ओर भागने लगा.
ये भी पढ़ें- मिठाई के डिब्बों में भरी थी शराब, दुकानदार करता था होम डिलीवरी... तस्करी का तरीका देख सन्न रह गए अफसर!
अधिकारियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया, लेकिन वह बाइक और बैग छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था. अधिकारियों ने जब छोड़े गए बैगों की जांच की, तो एक बैग में तेंदुए की खाल और दूसरे में हड्डियां पाई गईं. बरामद अंगों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-I के तहत संरक्षित किया गया है, जो तेंदुओं को उच्चतम सुरक्षा प्रदान करता है.
अधिकारियों की कड़ी कार्रवाई जारी
वन्यजीव तस्करी को लेकर अधिकारियों ने सख्ती बरतने का आश्वासन दिया है. बरामद तेंदुए की खाल और हड्डियों को जब्त कर लिया गया है और तस्कर से पूछताछ जारी है. यह मामला वन्यजीव तस्करी के बढ़ते खतरे को उजागर करता है, जिस पर प्रशासन लगातार निगरानी रख रहा है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










