
असम के गोलाघाट में जहरीली शराब से मौत का शक, जांच के लिए कब्र से निकाला गया शव
AajTak
गोलाघाट जिले के एक चाय बागान में जहरीली देशी शराब पीने से मौत होने की आशंका के बाद जांच के लिए एक व्यक्ति के शव को कब्र से बाहर निकाला गया. शंकर तेलेंगा की रविवार को मौत हो गई थी, जिसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, राजेश तेलेंगा का शव शनिवार को उनके परिवार ने अंतिम संस्कार के बाद दफना दिया था लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध और जहरीली शराब से मौत के आरोपों के बाद प्रशासन ने सोमवार को उनका शव कब्र से निकालकर जांच के लिए भेज दिया.
असम के गोलाघाट जिले के एक चाय बागान में जहरीली देशी शराब पीने से मौत होने की आशंका के बाद एक व्यक्ति का शव सोमवार को कब्र से निकाला गया. स्थानीय लोगों के आरोपों के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया. अधिकारियों ने बताया कि रविवार को इसी संदेह में एक अन्य व्यक्ति का शव पहले ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ क्षेत्र के लट्टाकूजन चाय बागान की है. मृतकों की पहचान राजेश तेलेंगा और शंकर तेलेंगा के रूप में हुई है, जिनकी पिछली सप्ताह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी.
शंकर तेलेंगा की रविवार को मौत हो गई थी, जिसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, राजेश तेलेंगा का शव शनिवार को उनके परिवार ने अंतिम संस्कार के बाद दफना दिया था लेकिन स्थानीय लोगों के विरोध और जहरीली शराब से मौत के आरोपों के बाद प्रशासन ने सोमवार को उनका शव कब्र से निकालकर जांच के लिए भेज दिया.
इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन से अवैध रूप से बिक रही देशी शराब के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से देशी शराब की अवैध बिक्री हो रही है, जिससे न केवल वयस्क बल्कि किशोर भी शराब की लत के शिकार हो रहे हैं.
इस पूरे मामले पर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय लोगों के आरोपों को गंभीरता से लिया जा रहा है. अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









