
असमः पति के 5 और सास के तीन टुकड़े कर पड़ोसी राज्य में फेंके, गुवाहाटी में दिल दहला देने वाली वारदात
AajTak
असम में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. एक महिला ने अपने पति और सास की हत्या कर शव के टुकड़े किए. इसके बाद आरोपी महिला ने अपने दो करीबी दोस्तों के साथ मिलकर उनके शव के टुकड़े पॉलिथीन में भरकर पड़ोसी राज्य मेघालय में फेंक दिए. पुलिस ने बताया कि महिला और उसके पति ने परिवार के खिलाफ जाकर 12 साल पहले लव मैरिज की थी.
असम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने पति और सास की बेरहमी से हत्या कर दी और उनके शवों के टुकड़े करके पॉलिथीन में भरकर पड़ोसी राज्य मेघालय में फेंक दिए. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी महिला ने अपने दो दोस्तों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस के मुताबिक चेरापूंजी के पास खासी हिल्स में रविवार को महिला की सास के शव के कुछ हिस्से बरामद किए गए थे. ये हत्याएं पिछले साल जुलाई और अगस्त में हुई थीं.
एजेंसी के मुताबिक गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर दिगंत बाराह ने बताया कि आरोपी महिला ने 26 जुलाई को पहले सास की हत्या थी, जबकि पति की हत्या 17 अगस्त को की थी. हमने महिला और उसके दो करीबियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. आरोपी महिला और उसके एक साथी को गुवाहाटी में गिरफ्तार किया गया, जबकि तीसरे आरोपी को तिनसुकिया जिले में गिरफ्तार किया गया.
शातिर महिला ने ऐसे रची थी साजिश
पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) दिगंत कुमार चौधरी ने कहा कि पत्नी ने 29 अगस्त को अपने पति अमरज्योति डे (32) और सास शंकरी डे (62) के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस ने जांच शुरू की थी. हालांकि नवंबर में अमरज्योति के चचेरे भाई ने गुमशुदगी की एक और शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें अमरज्योति की पत्नी के बारे में शक जाहिर किया गया था. क्योंकि उसने अपनी सास के खाते से पैसे निकाले थे. फिर हमने अपनी जांच फिर से शुरू की और मर्डर का पता लगाया. उन्होंने कहा कि दोनों मामले नूनमती पुलिस थाने में दर्ज हैं और मर्डर गुवाहाटी के चांदमारी और नरेंगी इलाकों में अलग-अलग घरों में हुईं.
12 साल पहले बंदना और अमरज्योति ने की थी लव मैरिज
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी महिला की पहचान बंदना कलिता (32) के रूप में हुई है, जबकि उसके दो करीबी साथियों की पहचान धंती डेका (32) और अरूप डेका (27) के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि बंदना और अमरज्योति ने करीब 12 साल पहले दोनों परिवारों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी.हालांकि अमरज्योति की मां ने बाद में शादी को स्वीकार कर लिया और आर्थिक रूप से उनका समर्थन करना शुरू कर दिया, लेकिन बाद में दंपति के बीच अक्सर झगड़े होने लगे.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










