
'अवैध परमाणु गतिविधियां पाकिस्तान की पुरानी आदत', ट्रंप के दावे पर भारत सरकार का पहला बयान
AajTak
ट्रंप की भारत यात्रा के संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इसे लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि कुछ जानकारी उपलब्ध होती है तो तब मीडिया को सूचित किया जाएगा.
विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि पाकिस्तान की गुप्त परमाणु गतिविधियों को उसके इतिहास के अनुरूप ही हैं. विदेश मंत्रालय ने अफगानिस्तान और अबू धाबी में हिरासत में लिए गए भारतीय नागरिक से संबंधित अपडेट भी दिए.
MEA के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान की गुप्त और गैरकानूनी परमाणु गतिविधियों पर भारत की पुरानी चिंता को दोहराया.
रणधीर जायसवाल ने कहा, 'पाकिस्तान की गुप्त और गैरकानूनी परमाणु गतिविधियां उसके पुराने इतिहास से मेल खाती हैं, जो कि दशकों की तस्करी, निर्यात नियंत्रण के उल्लंघन, गुप्त साझेदारियां, ए.क्यू. खान नेटवर्क और परमाणु प्रसार का और बढ़ना पर आधारित रहा है. भारत ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड के इन पहलुओं पर हमेशा दुनिया का ध्यान आकर्षित करवाया है.'
MEA ने यह भी पुष्टि की कि भारत ने राष्ट्रपति ट्रंप की पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण से जुड़ी टिप्पणी को संज्ञान में लिया है, जो इसी पृष्ठभूमि पर आधारित है.
यह भी पढ़ें: फिशन बम, थर्मोन्यूक्लियर बम, न्यूट्रॉन और डर्टी बम... कितने तरह के परमाणु बम होते हैं?
अफगानिस्तान: काबुल में दूतावास की कार्यक्षमता बढ़ाने पर विचार अफगानिस्तान के संबंध में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने हाल ही में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री की भारत यात्रा और उसके बाद दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि काबुल में भारतीय दूतावास (पहले तकनीकी मिशन) की कार्यप्रणाली को लेकर निर्णय लिए जा रहे हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








