
अल्का याग्निक फोन पर आवाज बनाकर लोगों से करती हैं बात, बताया उदित नारायण का मजेदार स्टाइल
ABP News
द कपिल शर्मा शो में म्यूजिकल स्पेशल में उदित नारायण और अल्का याग्निक आने वाले हैं. जिनके साथ कपिल शर्मा ढेर सारी मस्ती करेंगे.
द कपिल शर्मा शो में हर हफ्ते लोगों का खूब मनोरंजन करने के लिए आता है. शो में हर हफ्ते कई सेलेब्स आते हैं अपनी फिल्म और वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए. रविवार का एपिसोड कपिल शर्मा शो में म्यूजिकल स्पेशल होने वाला है. शो में अल्का याग्निक और उदित नारायण आने वाले हैं. ये एपिसोड खास होने वाला है. इस खास एपिसोड का नाम कयामत से कयामत तक म्यूजिकल रियूनियन रखा गया है. शो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अल्का याग्निक ने खुलासा किया है कि वह लोगों से फोन पर कैसे बात करती हैं.
चैनस ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें कपिल अल्का याग्निक से पूछते हैं कि अगर आपके लैंडलाइन पर किसी का फोन आता है तो लोग पहचान जाते हैं कि अल्का याग्निक बोल रही हैं. आप कैसे बात करती हैं. अल्का याग्निक कहती हैं कि मैं तो आवाज बनाकर बात करती हूं, हैलो. पता नहीं किसका फोन आ जाए.













