
अलीगढ़ में मिली हथियारों की खेप, सालभर में बेचे 1 हजार से ज्यादा तमंचे
AajTak
अलीगढ़ में छापा मारने के लिए पुलिस की एक टीम बनाई गई. टीम को फैक्ट्री के अंदर से एक शख्स मिला. फैक्ट्री से 9 आधे बने हुए और 10 पूरी तरीके से तैयार तमंचे और भारी मात्रा में कच्चा माल मिला.
दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हथियार की फैक्ट्री का खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक इन हथियारों की सप्लाई दिल्ली और आसपास के इलाकों में की जाती थी. पुलिस ने यहां से 9 आधे बने, 10 पूरी तरह से तैयार तमंचे और भारी मात्रा में कच्चा माल बैरल ट्रिगर मशीन भट्टी और अन्य सामान बरामद किए हैं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










