
अलीगढ़: पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने दी जान, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
AajTak
मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप पुलिस पर लगाते हुए कहा कि पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर ही युवक आत्महत्या करने पर मजबूर हुआ. जिसके बाद मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की.
अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के गोविंद नगर क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली. मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप पुलिस पर लगाते हुए कहा कि पुलिस की प्रताड़ना से परेशान होकर ही युवक आत्महत्या करने पर मजबूर हुआ. जिसके बाद मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की. इस मामले पर संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना इंचार्ज और चौकी इंचार्ज को जांच होने तक के लिए लाइन हाजिर कर दिया गया.
दरअसल ये पूरा मामला खरीद कर बहू लाने का था. मृतक की मां ने बताया कि एक बिचौलिया महिला पैसे लेकर के बंगाल से बहू लेकर आई थी. बाद में उनका बेटा बहू को बिचौलिए के घर छोड़ आया था. बिचौलिए ने उस लड़की को बेचा और उसका इल्जाम महिला और उसके बेटे पर लगा दिया. जिसके बाद से पुलिस महिला और उसके बेटे को कथित तौर पर प्रताड़ित करने लगी थी.मृतक युवक की मां ने आरोप लगाया कि बिचौलिया महिला ने उनको धमकी भी दी जिसके बाद थानेदार ने उनके बेटे की पिटाई की थी जिससे उनका बेटा डर गया और उसमे फांसी लगा ली.
इस मामले पर अलीगढ़ एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत मे जानकारी देते हुए बताया कि देहलीगेट क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. इस मामले में उसके परिजनों ने बताया कि एक महिला जिसने उस युवक की शादी करवाई थी उसने ही बहू को बेचकर पत्नी के गुमशुदा होने का आरोप उनके बेटे पर लगा दिया और उनको धमकी भी दी. अब उस बिचौलिया महिला पर भी मुकदमा दर्ज कर दिया गया था. युवक के परिजानों ने बिचौलिया महिला के साथ ही चौकी इंचार्ज व थाना इंचार्ज पर लापरवाही का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ प्रर्दशन किया. अब इस मामले में चौकी इंचार्ज और थाना इंचार्ज के खिलाफ जांच के आदेश दिए जा चुके हैं और तब तक सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










