
अलकायदा की साजिश का पर्दाफाश, भारत में हिंसा फैलाने का था मकसद, देखें
AajTak
अलकायदा इंडिया सब कॉनटिनेंट की सरगना की गिरफ्तारी के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है. इस नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य भारत में धार्मिक आधार पर हिंसा फैलाना था. गिरफ्तार की गई सरगना सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान के कई लोगों के संपर्क में थी. इन संपर्कों की जांच चल रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पाकिस्तान से किस तरह की मदद मिल रही थी और भारत में किन लोगों के साथ संपर्क था.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











