
अर्श डाला पर कनाडा में हुई थी फायरिंग, दाहिने बाइसेप पर लगी गोली... कनाडा पुलिस की FIR से खुली ट्रूडो की पोल
AajTak
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पोल अब खुलती जा रही है. भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकियों को कनाडा ने पनाह दे रखी है और ये आतंकी कनाडा में खुलआम घूमते हैं. इस बात पर अब खुद कनाडा पुलिस की FIR ने मुहर लगा दी है. दरअसल, जिस गैंगस्टर अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डाला की कनाडा में गिरफ्तारी की बात हो रही थी, अब उस पर फायरिंग का मामला सामने आया है.
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पोल अब खुलती जा रही है. भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकियों को कनाडा ने पनाह दे रखी है और ये आतंकी कनाडा में खुलआम घूमते हैं. इस बात पर अब खुद कनाडा पुलिस की FIR ने मुहर लगा दी है. दरअसल, जिस गैंगस्टर अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डाला की कनाडा में गिरफ्तारी की बात हो रही थी, अब उस पर फायरिंग का मामला सामने आया है.
कनाडा पुलिस ने अपनी FIR में बताया है कि जब अर्श डाला पर गोलीबारी हुई, तब वह कार में सवार होकर कहीं जा रहा था. ये घटना भारत के दुश्मनों को ट्रूडो की शह का खुलासा करने के लिये काफी है. आज तक के हाथ कनाडा पुलिस की वह FIR कॉपी भी लग गई है, जिसमें अर्श डाला पर फायरिंग का पूरा केस लिखा गया है.
कनाडा पुलिस की FIR में खुलासा हुआ है कि यह गोलीबारी 28/29 अक्टूबर को हुई है. जिस समय फायरिंग हुई, अर्श डाला अपने साथी गुरजंत सिंह के साथ कार में सवार होकर कहीं जा रहा था. गोलीबारी में आतंकी अर्श डाला को दाहिने बाइसेप पर गोली भी लगी थी, जिससे वो घायल हो गया.
अर्श डाला ने कनाडा पुलिस को बताया,'जब मैं कार में सवार होकर जा रहा था, तभी बगल में एक कार आई और उसमें से ताबड़तोड़ गोलियां मुझ पर चलाई जाने लगी. गोलीबारी के बाद अर्श डाला और उसका साथी अस्पताल डॉज डुरंगो डीसीएचएन 175 पहुंचे. बाद में पुलिस ने क्राइम सीन का मुआयना किया. पुलिस को अर्श डाला के कार के ड्राइवर साइड में गोलियां के निशान मिले.
अर्श डाला के ठिकानों से मिले हथियार
कनाडा पुलिस ने कार के अंदर से 2 खाली कारतूस बरामद किए हैं, जिसे अर्श डाला की तरफ से फायर किया गया था. पुलिस की जांच और सीसीटीवी खंगालने पर उन्हें अर्श डाला के बयान पर शक हुआ. इसके बाद अर्श डाला को गिरफ्तार कर लिया गया. उसे पुलिस ने 3 दिन की रिमांड पर लिया था. इस दौरान कनाडा पुलिस ने अर्श डाला के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया और उसके पास से राइफल समेत कई हथियार बरामद किए. इनमें से किसी भी हथियार का लाइसेंस अर्श डाला के पास नहीं था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









