
अर्शदीप सिंह मामले में मोहम्मद जुबैर के खिलाफ भाजपा नेता मनजिंदर सिंह ने पुलिस से की शिकायत
AajTak
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने Alt News के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है. उन्होंने कहा कि अर्शदीप के खिलाफ पाकिस्तान और ISI के खालिस्तानी ट्रेंड की मैं कड़ी निंदा करता हूं. हर भारतीय #arshdeepsingh के साथ खड़ा है. भारत में सिखों को अलग-थलग करने की पाकिस्तान की नापाक कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी.
एशिया कप में पाकिस्तान से मिली हार के बाद कुछ लोगों ने भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह को निशाना बनाया. जिसमें पंजाब को भड़काने की पाकिस्तान की एक साजिश भी सामने आई है. पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल्स से खालिस्तानी वाले ट्वीट किए गए हैं.
इसी मामले में मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली पुलिस में मोहम्मद जुबैर के खिलाफ शिकायत दी है. पुलिस कमिश्नर ऑफिस में दी गई शिकायत में उन्होंने FIR दर्ज कर मोहम्मद जुबैर पर एक्शन लेने की मांग की है.
'मोहम्मद जुबैर का हाथ' मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि रविवार को भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में कैच छूटने और टीम को मिली हार के बाद अर्शदीप सिंह को टारगेट किया गया. उनको बार-बार खालिस्तानी बताया गया. ये सब ISI और पाकिस्तान की तरफ से एक साजिश के तहत चलाया गया. वहां के वेरिफाइड अकाउंट्स से ट्वीट किए गए. इसमें काफी हद तक मोहम्मद जुबैर शामिल रहे हैं. मैं दिल्ली पुलिस से मांग करता हूं कि जुबैर ने किन लोगों से संपर्क किया, किस तरह से जुबैर बिना फॉलोवर वाले फेक अकाउंट के ट्वीट किए...इसकी गहनता से जांच की जाए.
'साजिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो' मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जुबैर ने कुछ ऐसे ट्वीट का कोलाज बनाकर उसे ट्वीट किया, जिसमें ऐसा दिखाने की कोशिश की गई है कि ये सब लोग भारत के हैं और अर्शदीप के खिलाफ बोल रहे हैं. जुबैर के प्रोजेक्शन को पाकिस्तान ने प्रोपोगेंडा बनाया. वो सभी ट्वीट पाकिस्तान के चैनलों पर चलाए गए. जिससे पाकिस्तान में ये एजेंडा बना कि भारत में अर्शदीप का विरोध हो रहा है. इस मामले में जुबैर का बड़ा हाथ है. पुलिस से मांग है कि जांच की जाए. साजिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









