
'अर्थव्यवस्था पर राजनीति हावी...', अमेरिका संग ट्रेड टेंशन पर क्या बोले जयशंकर
AajTak
भारत तथा अमेरिका के बीच टैरिफ से जुड़े मुद्दों और व्यापक व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है. दोनों देश आपसी व्यापार बढ़ाने और बाजार संबंधी अड़चनों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं और वर्ष 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 191 अरब डॉलर से बढ़ाकर 500 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखते हैं.
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मौजूदा वैश्विक व्यापार तनाव के बीच अमेरिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज के दौर में राजनीति, अर्थव्यवस्था पर लगातार हावी होती जा रही है. उन्होंने इसे 'अनिश्चित दुनिया' का समय बताया. जयशंकर ने यह बात शनिवार को कोलकाता में IIM-Calcutta से मानद डॉक्टरेट मिलने के बाद कही.
उन्होंने कहा कि आज के हालात में भारत के लिए यह और भी जरूरी हो गया है कि वह अपनी राष्ट्रीय जरूरतों को सुरक्षित रखने के लिए आपूर्ति के स्रोतों में लगातार विविधता लाए. ताकि किसी एक देश पर निर्भरता न रहे. जयशंकर का यह बयान हाल के व्यापार विवादों और डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारतीय आयात पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ के बाद आया है.
'अमेरिका की नीति अब बदल चुकी है'
जयशंकर ने कहा कि अमेरिका, जो लंबे समय तक वैश्विक व्यवस्था का सहारा रहा है, अब देशों से एक-एक कर नई शर्तों पर बात कर रहा है. यह वैश्विक व्यापार के लिए एक बड़ा बदलाव है. भारत और अमेरिका के बीच फिलहाल दो स्तरों पर बातचीत चल रही है. एक टैरिफ से जुड़े मुद्दों पर और दूसरी एक व्यापक व्यापार समझौते को लेकर.
दोनों देश आपसी व्यापार बढ़ाने और लंबे समय से चले आ रहे बाजार संबंधी अड़चनों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि तनाव अब भी बना हुआ है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत का अमेरिका को निर्यात उम्मीद से कम गिरा है.
2030 तक 500 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










