
अरावली रेंज का 25% से ज्यादा हिस्सा गायब, बेहद गहरी हैं खनन माफिया की जड़ें
AajTak
हरियाणा के तावड़ू में डीएसपी की हत्या के बाद अरावली में अवैध खनन माफिया लाइमलाइट में आ गया है, लेकिन पर्यावरण के लिहाज से संवदेनशील माने जाने वाले अरावली पर्वत श्रृंखला में अवैध खनन (माइनिंग) नई बात नहीं है.
सुप्रीम कोर्ट के बैन के बाद भी अरावली रेंज में अवैध खनन माफिया की दादागिरी जारी है. बेलगाम माफिया के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्होंने डीएसपी की हत्या कर दी. गुजरात से शुरू होकर हरियाणा राजस्थान पार करते हुए दिल्ली तक मौजूद अरावली पर्वत कभी पूरे विश्व का सबसे बड़ा फोल्डेड माउंटेन था, लेकिन अवैध माइनिंग की वजह से ना केवल छोटा होता गया, बल्कि अब कई पहाड़ियों के अवशेष ही बचे हैं.
हरियाणा के तावड़ू में डीएसपी की हत्या के बाद अरावली में अवैध खनन माफिया लाइमलाइट में आ गया है, लेकिन पर्यावरण के लिहाज से संवदेनशील माने जाने वाले अरावली पर्वत श्रृंखला में अवैध खनन (माइनिंग) नई बात नहीं है. अरावली में अवैध खनन को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित सेंट्रल एंपावरमेंट कमेटी 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक '1968 के बाद से राजस्थान में अवैध खनन के कारण अरावली रेंज का 25 प्रतिशत हिस्सा गायब हो चुका है'.
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 में खनन की गतिविधियों पर रोक लगा दी थी. खासकर वो खनन जो सरकार की अनुमति से हो रहा था, बावजूद इसके चोरी छिपे अवैध खनन माफिया सक्रिय रहा. तभी हरियाणा सरकार ने 'हरियाणा संशोशन विधेयक 2019' को पारित कर पेड़ों की कटाई और दूसरे खनन को मंजूरी दे दी. तब पर्यावरणविद इसके खिलाफ सुप्रीम चले गए, जिसे न्यायालय की अवमानना बताया गया.
सेव अरावली ट्रस्ट के संस्थापक जितेंदर भड़ाना का दावा है कि हरियाणा और राजस्थान के बीच 30 से ज्यादा अरावली पहाड़ की चोटियां गायब हैं. इसमें धारवाड़ चट्टान पाई जाती हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस रायसीना हिल्स पर राष्ट्रपति भवन स्थित है, वो अरावली पर्वत का ही भाग हुआ करता था.
पर्ची के कोड से माफिया बन जाता है मालामाल
फरीदाबाद का पाली एशिया का सबसे बड़ा क्रशर जोन माना जाता है. क्रशर के धंधे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ज्यादातर पत्थर तावड़ू से ही आते हैं, जिसे पीसकर रोड़ी और डस्ट बनाया जाता है. धंधे से जुड़े एक शख्स ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि माफिया पत्थर से भरे एक ट्रक से करीब 75 से लाख रुपए कमा लेता है. माफिया पुलिस की नजरों से बचने के लिए पर्ची का इस्तेमाल करता है. ये एक तरह का कोड है, जिसे दिखाते ही अवैध खनन बेरोकटोक होता है. अरावली पर्वत को दिल्ली एनसीआर का फेफड़ा भी कहा जाता है, जो ना केवल दिल्ली के प्रदूषण को रोकता है, बल्कि यहां कई विलुप्त पक्षियों की प्रजातियां मौंजूद हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










