
अरविंद केजरीवाल को CM पद से बर्खास्त करने की मांग, दिल्ली HC में एक और याचिका दायर
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से बर्खास्त करने की मांग के साथ हाईकोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है. याचिका में कहा गया है कि 'केजरीवाल को नैतिकता के कारण पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था.' याचिका में मांग की गई है कि यह भी तय किया जाए कि दिल्ली की सरकार एलजी के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा चले.
अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक और याचिका दाखिल की गई है. ये नई याचिका हिंदू सेना के विष्णु गुप्ता की तरफ से दायर की गई. इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐसी ही मांग वाली याचिका को ये कहते हुए खारिज कर दिया था कि ऐसी कोई कानूनी बाध्यता नहीं है कि हिरासत में जाने के बाद केजरीवाल CM नहीं रह सकते.
कोर्ट ने साथ ही टिप्पणी की थी कि अगर कोई संवैधानिक संकट भी है तो इस पर LG या राष्ट्रपति को फैसला लेना है. इसमें कोर्ट के दखल का कोई औचित्य नहीं बनता. अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति से संबंधित घोटाला केस में 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद वह 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजे गए थे, जिसे 1 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Dangal: क्या सियासत में लॉन्च हो रहा है CM केजरीवाल का परिवार? देखें दंगल चित्रा के साथ
हिंदू सेना की याचिका में क्या कहा गया है?
हिंदू सेना ने याचिका में एलजी को यह आदेश जारी करने की मांग की है कि वे केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से बर्खास्त करें. इसके साथ ही यह भी तय किया जाए कि दिल्ली की सरकार एलजी के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा चले. याचिका में कहा गया है कि देश के संविधान में ऐसी कोई कल्पना नहीं है कि एक मुख्यमंत्री गिरफ्तारी की स्थिति में न्यायिक या पुलिस हिरासत से सरकार चला सकें.
हिंदू सेना की तरफ से दायर याचिका में इस बात का भी जिक्र है, "इस तरह का कोई कानून नहीं है कि अदालतें प्रशासन और शासन में शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए संवैधानिक प्रावधानों में हस्तक्षेप करें." याचिका में यह बात भी स्पष्ट की गई है कि संविधान के अनुच्छेद 163 और 164 के तहत एक राज्यपाल की क्या शक्तियां हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








