
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली चुनाव में बीजेपी का 'रेवड़ी-संकल्प' कितना कारगर?
AajTak
अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली वालों को रेवड़ी बांटने का इल्जाम लगाने वाली बीजेपी ने संकल्प पत्र में मुफ्त की चीजों की बाढ़ ला दी है. मुफ्त बिजली-पानी-शिक्षा जैसे चुनावी वादों को छोड़ दें तो लगता है बीजेपी अब आम आदमी पार्टी को पछाड़ने में जुट गई है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने चुनाव घोषणा पत्र जारी कर दिया है. संकल्प पत्र के नाम से मैनिफेस्टो के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, हमें संकल्प से सिद्धि की ओर जाना है. लगे हाथ ये भी दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉलिटिकल कल्चर को बदल दिया है.
जेपी नड्डा ने कहा, आज से पहले मैनिफेस्टो आते थे लेकिन राजनीतिक दल भूल जाते थे... लेकिन, अब मैनिफेस्टो संकल्प पत्र में तब्दील हो गया है... भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में 500 वादे किए थे, जिसमें से 499 वादे पूरे कर लिए गये हैं... हमारा वादा निभाने का रिकॉर्ड अव्वल रहा है... हमारा रिकॉर्ड 99.9 फीसदी है.
महाराष्ट्र और हरियाणा का उदाहरण देते हुए जेपी नड्डा ने कहा है कि दिल्ली में भी बीजेपी की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिये जाएंगे - ध्यान देने वाली बात ये है कि आम आदमी पार्टी ने 2100 रुपये, जबकि कांग्रेस ने 2500 रुपये देने का वादा किया है.
महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक, बीजेपी ने कई कल्याणकारी योजनाओं का वादा किया है, जिसमें झुग्गी वालों को 5 रुपये में भर पेट भोजन का वादा भी शामिल है.
बीजेपी के संकल्प पत्र में क्या क्या है
बीजेपी की के चुनाव घोषणा पत्र में ज्यादा जोर महिलाओं, बुजुर्गो और गरीबों पर फोकस किया गया है. संकल्प पत्र की प्रमुख घोषणाएं हैं -

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








